नई दिल्ली। 22 जनवरी 2024 को 500 साल बाद भगवान श्री राम अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान हो गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दुनियाभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने राम जी के आने की खुशी में फिर से दिवाली मनाई।
अयोध्या में दुनियाभर से लोगों को बुलाया गया था। कई बॉलीवुड सेलब्स भी अयोध्या पहुंचे थे। अब श्रीराम जन्मभूमि पर बने मंदिर के दर्शन के लिए मंगलवार की सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दरवाजे के बाहर ही देर रात से ही भक्तों की भीड़ जमा हो रखी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
तड़के 2 बजे से ही बड़ी तादाद में लोग यहां जुटने लगे हैं और गेट के सामने ‘जय श्री राम’ का उद्घाटन कर रहे थे। इस भव्य कार्यक्रम में देश भर से लगभग 7,000 वीवीआईपी की उपस्थिति देखी गई, जिसमें अभिनेता, खिलाड़ी, उद्योगपति, राजनेता आदि शामिल थे
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Heavy rush outside the Ram Temple as devotees throng the temple to offer prayers and have Darshan of Shri Ram Lalla on the first morning after the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/gQHInJ5FTz
— ANI (@ANI) January 23, 2024
देशभर से आए भक्तों का उत्साह:
रामलला की प्रतिष्ठा के बाद, देशभर से श्रद्धालुओं का आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। अयोध्या के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ, अन्य राज्यों से भी लोग राम मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। इससे अयोध्या में धार्मिक उत्सव की भावना बढ़ रही है।
अयोध्या में होटल बुकिंग की बढ़त:
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही अयोध्या में होटल की बुकिंग में 80% तक की वृद्धि हो गई है। यहां होटलों में एक दिन के कमरे की कीमतें अबतक के हाई रेट पर पहुंच गई हैं, जिसमें पांच गुना तक इजाफा हुआ है। कुछ लग्जरी कमरों का किराया एक लाख रुपये तक पहुंच चुका है। इस अत्यधिक दर में भी होटल की बुकिंग में बढ़ोतरी हो रही है।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Devotees gather in large numbers at Shri Ram temple on the first day after the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/EGo9yr9sXS
— ANI (@ANI) January 23, 2024
आज अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कल हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंदिर का मुख्य द्वार आम लोगों के लिए खोल दिया गया। अयोध्या में राम मंदिर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई क्योंकि शहर में भीड़ उमड़ पड़ी और पूजा-अर्चना की गई।
अयोध्या में संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद मंगलवार को श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए है।