नई दिल्ली: नई दिल्ली: इस वर्ष शनिवार को यानी आज 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। आज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था और महाकाल के भक्तों के भीतर इस उत्सव को लेकर बहुत ही उमंग और जोश होता है। हर हिंदू धर्म के व्यक्ति के लिए आज का दिन पवित्र और पावन दोनों ही होता है। कई लोग आज के दिन अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए व्रत भी करते हैं। साथ ही इस पावन दिन पर लोग हरे रंग के कपड़े पहनकर मंदिर जाते हैं और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन आप फल्हारी व्रत कर सकते हैं या व्रत में मीठी चीजों का सेवन भी किया जा सकता है। इस लेख के जरिए हम आपके लिए ऐसी रेसिपी लाए हैं जिसका सेवन आप इस व्रत में कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार के दिन आप अपने व्रत में क्या क्या बना के खा सकते हैं।
नारियाल का लड्डू बनाने की विधि
नारियल का लड्डू बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ नारियल 1 कप और 1/2 गुड़ कप चाशनी।
हमारे स्वास्थ्य के लिए नारियल का लड्डू बेहद ही फायदेमंद होता है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। नारियल का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आपको कद्दूकस किया हुआ नारियल को लेकर उसमें चासनी मिलानी है। इन दोनों को मिलाने के बाद इसे लड्डू के आकार में तैयार कर लेना है। फलहारी के लिए आप नारियल का लड्डू बन कर तैयार है। नारियल का लड्डू का व्रत के दौरान सेवन करने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा और साथ ही आप हेल्दी महसूस करेंगे। शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए नारियल का लड्डू बेहद लाभदायक माना जाता है।
मखाने की खीर बनाने की विधि
मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में घी गर्म करके मखाने को अच्छे से भून लेना है। मखाने के भून जाने के बाद उसे निकाल कर ठंडा कर ले। गैस पर दूध को चढ़ाएं और उसे उबलने दे। जब तक दूध उबलेगा तब तक मखाने को मोटे तरह से कूट लें। दूध के उबल जाने के बाद उसमें कुटा हुआ मखाना और चीनी को मिला दें। अभी इसे कुछ देर तक पकने दें। जब यह पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर दें और इसे सर्व करें।
साबूदाना का खिचड़ी बनाने की विधि
साबूदाना – 1 कप
जीरा -1 चम्मच
करी पत्ते – 3-4
मूंगफली -1/4 चम्मच
साबूदाने की खिचड़ी बनाना बेहद ही आसान है। इसको बनाने के आपको 5 से 6 घंटे पहले साबूदाने को भिगोकर रखना होगा। इसके बाद एक पैन को गैस पर चढ़ाये और उसमें तेल डालकर गर्म करें। तेल के गर्म होने के बाद उसमें कड़ी पत्ता और मूंगफली डालकर भूनें। करी पत्ता और मूंगफली के खुलने के बाद फूली हुई साबूदाना मिलाकर चलाएं। इसके बाद स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाएं। अगर आप अपने सूरत के दौरान फेरारी में सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं तभी इसे मिलाए। बस कुछ ही देर में आपकी साबूदाना की खिचड़ी बनकर तैयार है।