LOKSABHA ELETIONS 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म, इलेक्शन कमिशन कल करेगा ऐलान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः देशभर में अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस रखी हैं। केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने को दिन रात एक किए हुए हैं। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियां भी जीतोड़ मेहनत करने में जुटी हैं।

इस बीच भारतीय चुनाव आयोग कल यानी शनिवार को तारीकों का ऐलान करेगा। लोकसभा के साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदान और गिनती का पूरा शेड्यूल बताएगा। इसकी जानकारी चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक रूप से दी गई है।

देशभर में 543 लोकसभा की सीटों पर चुनाव होना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सात चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख तय की जाएंगी।

हैट्रिक लगाने के लिए एनडीए कर रही मेहनत

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार तीसरा बार सत्ता की चाबी लेने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि मतदान की तारीखों की घोषणा राहुल गांधी के जन आंदोलन ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के मुंबई में समापन होने से ठीक एक दिन पहले की जाएगी।

इस भव्य आयोजन में कांग्रेस पार्टी अपना चुनावी बिगुल फूंकेगी। इसके साथ ही लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होने जा रहा है, जिससे पहले नए सदन का गठन करना होगा। पिछली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।

साल 2019 में बीजेपी को मिली थी इतनी सीटें

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों के साथ दूसरी बार प्रचंड जीत दर्ज की थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटें जीतने में कामयाब रही। इस बार पीएम मोदी ने अकेले बीजेपी के लिए 370 सीटों और एनडीए के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है।

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नियुक्त करने का काम किया गया है। शुक्रवार को कार्यभार संभाला। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और ईसी की नियुक्ति पर नया कानून हाल ही में लागू होने के बाद वे पहले व्यक्ति हैं जिन्हें चुनाव पैनल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App