नई दिल्ली– 2024 में लोकसभा का चुनाव उसके पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से पूरे देश में 2024 के लोकसभा चुनाव को साधने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर लगातार भारतीय जनता पार्टी के मंत्री विधायक सांसद कार्यकर्ता विपक्षी बने इंडिया गठबंधन पर निशाना साथ रहे है। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी का डंका बज रहा है। और इसे देखकर विपक्षियों की हवा निकली हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने एक कार्यक्रम में कासगंज पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि विपक्षी लगातार अपनी कुर्सी बचाने के लिए कुर्सी के लिए राजनीति करते हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए बड़े-बड़े झूठ विपक्ष लगातार बोलते आया है।
यही नहीं हम आपको पूरा भरोसा दिलाते हैं आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सिम भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। और इसके लिए विपक्षी तैयार रहे कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाने वाली है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का डंका बज रहा है। और पूरी दुनिया का नेतृत्व करने के लिए भारत तैयार है और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी की-20 शिखर सम्मेलन में अध्यक्षता करके जनता के बीच में और जिस तरीके से पूरे दुनिया के नेताओं ने भारत का सम्मान किया इससे पहले कभी नहीं हुआ था।
2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार आ रही है। तीसरी बार एक बार फिर से तेजी के साथ लहर के साथ डंका बजाने जा रहा है।