नई दिल्ली- 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी भले ही 6 महीने का समय बचा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। इन दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं। और जब से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान जेल गए तब से लेकर मुस्लिम वोटर्स को लुभाने का प्रयास कांग्रेस कर रही यानी कि अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक्टिव होकर नजर आ रही इन सबके बीच अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही क्या मुश्किलें हैं हम आपको बताते हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और उनके परिवार को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सजा सुनाई गई जिसमें उनके परिवार के तीन लोग जेल में बंद है। उत्तर प्रदेश में अब मुस्लिम मोटर को लुभाने का काम कांग्रेस पार्टी करना शुरू कर चुकी यानी कि अब कांग्रेस जब से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कंधों पर कमान दी तब से लेकर अजय राय उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करते हुए नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में 2024 का चुनावी माहौल बनाने के लिए कांग्रेस सब मुस्लिम वोटर को लुभाने का प्रयास करना शुरू कर चुकी इस बीच कांग्रेस पार्टी खुलकर आजम खान का समर्थन कर रही और अभी हाल ही में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी आजम खान के जेल जाने पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। उसके बाद उत्तर प्रदेश का माहौल और बनता जा रहा है।
कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगा रही है कांग्रेस का कहना है कि बदले की भावना से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान पर कार्यवाही की गई केस दर्ज करवाया गया था जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
यही नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुसलमानों का पुराना घर कांग्रेस है लगातार मुसलमानों के लिए कांग्रेस काम करती आई है। और एक अलग से छवि के रूप में उन्हें खड़ा करने का काम कांग्रेस लगातार करती अब इस बयान के बाद कांग्रेस की चर्चाएं तेज हो गई मुस्लिम समाज अब कांग्रेस की तरफ झुकाव करना शुरू कर चुका है। ऐसा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है।