नई दिल्ली– 2024 का लोकसभा चुनाव भले ही दूर है। लेकिन उसके पहले उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गईं हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिए गए चिरकुट वाले बयान का पलटवार किया उन्होंने क्या कुछ कहा है हम आपको खबर में विस्तार से बताते हैं।
दरअसल अपने एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरदोई पहुंचे थे। जहां पर जब उनसे पूछा गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच समझौता क्यों नहीं हुआ और अजय राय इस पर उत्तर प्रदेश में अलग तरीके की बातें कह रहे हैं। इस सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चिरकुट कहा था। इसके बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनके बयान पर पलटवार किया है।
अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिसने अपने पिता का सम्मान नहीं किया वह हमारा सम्मान क्या करेगा अब इसके बाद और भी सियासत तेज हो गई। बता दे की चिरकुट नेता कहे जाने पर अजय राय ने यह बयान दिया है।
हम आपको बता दे की मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर छड़ी जंग अब उत्तर प्रदेश के नेताओं तक आ पहुंची समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2012 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे और अभी हाल ही में कांग्रेस ने प्रदेश की कमान अजय राय के हाथ सौंप अब अजय राय और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच बयान बाजी का दौर शुरू हो गया।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सामने आए उन्होंने मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर हमला बोला उन्होंने कहा कि वखिलेश यादव को अखिलेश यादव नहीं कह सकते है।
अब 2024 में गठबंधन बचेगा या उत्तर प्रदेश में गठबंधन टूट जाएगा यह तो आने वाला समय बताएगा फिलहाल अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच खींचातानी का माहौल जारी है।
मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर इस गठबंधन में चर्चाएं तेज हुई थी। और एक के बाद एक बयान बाजी निकलकर सामने आ रही है। इस बीच अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव के लिए कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं। कि अगर मेरे द्वारा निकाले गए शब्दों में आपको कहीं से कोई गलती लग रही है। तो उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करें भारतीय जनता पार्टी को हराने में सहयोग करें।