नई दिल्ली- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रविवार को जन्मदिन है। आज वह 73 साल के हो चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक खास दिन के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि इस दिन विश्वकर्मा जयंती भी है। और पूरे देश में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में हर घर में पूजा हो रही हर ऑफिस हर संस्थान हर जगह पर।
बता दे कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया था। जिसका शुभारंभ करने 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दिल्ली के द्वारका पहुंचे। जहां पर उन्होंने कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कार्य करो और शिल्पा करो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको एडवांस ट्रेनिंग देने के लिए किया है। यही नहीं आर्थिक मदद को लेकर भी इसमें कई चीजे शामिल है।
आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस मौके पर पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेताओं ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी।
बता दे गुजरात के दिव्यांग बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन खुशियों भरा मनाया इस मौके पर बच्चों ने अलग तरीके के कार्यक्रम रखे और कार्यक्रम का संचालक कर रहे हैं मनीष शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर आज गुजरात में उत्साह है। इसलिए बच्चों के लिए यह व्यवस्था की गई पीएम मोदी को बच्चे बहुत पसंद है। उन्होंने हमेशा उन्हें कुछ ना कुछ देने की कोशिश की है।
इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में स्वच्छता लेने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और इस पर लिखा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। और उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1703222942606221316?s=20
इस मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जब से देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी ने किया है हर गरीब तक विकास पहुंच रहा है। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबंध मोदी जी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचा है। ऐसे नेता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
https://x.com/AmitShah/status/1703233383160336588?s=20
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने भी उन्हें बधाई दी है।
इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी उन्हें बधाई दी गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि मैं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। भारत के हर व्यक्ति के दिल से जुड़कर उसे देश के विकास से जोड़ने का अद्भुत कम इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।
https://x.com/ANI/status/1703269161307423086?s=20
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के रूप में माना जा सकता है। मैं उनके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। लेकिन अगला जन्मदिन वह पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में मनाएंगे।