बिना AC Kumar Vishwas का घर रहता है ठंडा ठंडा – कूल-कूल, भयंकर गर्मी में मिलती है शिमला और मनाली वाली ठंडक

By

Sarita

नई दिल्ली। डॉक्टर कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) देश के नामचीन कवियों में से एक हैं। कुमार विश्वास की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैली हुई है। उनके कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिलती है। उनकी कविता सुनने के लिए लोग बहुत ही दूर – दूर आते है। कुमार विश्वास ने अपनी रचनाओं और कथा वाचन से लाखों लोगों का दिल जीता है। कुमार विश्वास के बारे में जानने के लिए लोग बेहद ही ज्यादा उत्सुक रहते हैं।

उनकी कुछ ऐसी कविताओं की पंक्तियां हैं, जिन्हें आज भी युवा गुनगुनाते रहते हैं। इसी बीच डॉ. कुमार विश्वास का घर सुर्खियां में इस समय छाया हुआ है, जहां भयंकर गर्मी से बचने के लिए लोग एसी और कूलर की तलाश में भटकते हैं।

वहां डॉ. कुमार विश्वास का घर बिना एसी के शिमला की तरह एकदम ठंडा रहता है। दिल्ली की चकाचौंध से दूर, उन्होंने पिलखुवा में ‘केवी कुटीर’ नाम का एक अनोखा घर बनवाया है। यह घर न सिर्फ देखने में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत है, बल्कि वैदिक तकनीक और प्रकृति के साथ तालमेल का भी शानदार उदाहरण है।

वैदिक प्लास्टर से बना घर

यह घर सीमेंट, रोड़ी, बजरी जैसी पारंपरिक सामग्री से नहीं, बल्कि ‘वैदिक प्लास्टर’ से बना हुआ है। वैदिक प्लास्टर में पीली मिट्टी, रेत, गोबर, दालों की चूनी, चूना और लसलसे पेड़ों (जैसे आंवला, लिसोढ़ा, गूलर, शीशम) के अवशेषों का मिश्रण होता है। यह प्राचीन भारत में घर बनाने की एक पारंपरिक विधि है। कुमार विश्वास बताते हैं कि वैदिक प्लास्टर एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त होता है और घर को गर्मी में ठंडा और सर्दियों में गर्म रखता है। उन्होंने ई.बी. हॉवेल की एक किताब से प्रेरणा लेकर यह घर बनवाया था।

ऑर्गेनिक खेती और प्रकृति का संगम

केवी कुटीर में कुमार विश्वास विभिन्न प्रकार के ऑर्गेनिक फल, सब्जियां और औषधीय पौधे उगाते हैं। घर के सामने एक तालाब भी है, जिसमें बतखें पाली हुई हैं। यह घर प्रकृति के साथ तालमेल का एक सुंदर उदाहरण है।

लाइब्रेरी और रिकॉर्डिंग स्टूडियो

इस अनोखे घर में एक बड़ी लाइब्रेरी भी है, जहां कुमार विश्वास अपनी किताबें पढ़ते और लिखते हैं। इसके साथ ही, यहां एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है, जहां वे अपने वीडियो और कथा वाचन रिकॉर्ड करते हैं।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास का गाजियाबाद के वसुंधरा में भी एक घर है। लेकिन, केवी कुटीर उनके लिए एक खास स्थान है, जहां वे शांति और प्रकृति के बीच समय बिताते हैं। यह घर उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और पारंपरिक निर्माण तकनीकों में रुचि रखते हैं।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow