नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातों के बारे में बताया गया है, जिसका पालना करके आप एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में जीवन जीने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। वरना वास्तु दोष के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।
बहुत से लोग वास्तु दोष को बहुत ही ज्यादा मानते हैं और वो किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले वास्तु जरूर दिखा लेते हैं, ताकि उन्हें बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी से झूझना ना पड़े। हिंदू धर्म में, तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का अवतार माना गया है।
ज्यादातर महिलाएं सुबह नहाने के बाद तुलसी के पौधे में जल देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से पैसों की भी तंगी नहीं होती है।
ऐसी मान्यता है कि तुलसी माला पहनने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे मन शांत होता है और चिंता, तनाव और मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। कुछ लोगों का मन बहुत ही ज्यादा चंचल होता है या कुछ लोगों को गुस्सा बहुत ही जल्दी आता है, ऐसे में ये लोग तुलसी माला पहन सकते हैं।
तुलसी माला पहनने के फायदे:
ऐसा कहा जाता है कि तुलसी माला पहनने से मन शांत होता है और चिंता, तनाव से राहत मिलती है।
तुलसी माला पहनने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है।
तुलसी माला से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, जिससे बुरी नजर और टोना-टोटका से बचाव होता है।
तुलसी माला पहनने के नियम:
माला धारण करने से पहले उसे गंगाजल से धोना चाहिए और सूखने के बाद ही धारण करना चाहिए।
तुलसी माला धारण करने वालों को रोजाना जाप करना चाहिए, जिससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
माला धारण करने वालों को सात्विक भोजन करना चाहिए। ऐसे लोगों को प्याज, लहसुन, मांस मछली आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
तुलसी की माला पहनने से हम अपने जीवन को पवित्र और सफल बना सकते हैं और भगवान की कृपा को अपने साथ महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें