नई दिल्ली: India Post GDS Recruitment 2023: आज के समय में देश के हर हिस्से में पोस्ट ऑफिस की पहुंच हो गई है, जिससे सरकार ने भी यहां पर ऐसे कई काम जोड़ दिए हैं जो आमजन के लिए लाभ कारी साबित हो रहे हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस में कामगारों की बड़ी कम है, जिसकी पूर्ति करने के लिए पोस्ट ऑफिस समय-समय पर ऐसे भर्ती प्रोग्राम को संचालित करता रहता है, जिसमें लाखों कैडिडेंट अपने नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते है।
आप को बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्ती पदों पर अप्लाई करने के लिए आप को 10वीं पास होना जरूरी है। जो भी कैडिंडेट इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यहां पर जानकारी को पढ़ कर पोस्ट ऑफिस के के आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए ये है एलिजिबिलिटी
- इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023में अप्लाई करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी में कक्षा 10 पास की हो।
- कैडि़ेडेट को स्थानीय भाषा पढ़ी और आती हो
- अन्य एलिजिबिलिटी में कंप्यूटर का ज्ञान, साइकिल चलाना और आजीविका के जरुरी साधनों की जानकारी होना शामिल है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में वेतन
इंडिया पोस्ट जीडीएस में चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से लेकर 24,470 रुपये प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 महत्वपूर्ण डेट
आवेदन की प्रक्रिया शुरु है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2023 है
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में पदों की संख्या
जारी नोटिफिकेशन में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) पदों पर डाक विभाग में कुल 40,889 रिक्तियां हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में उम्र सीमा
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में कैसा होगा चयन
- इसमें चयन 10वीं क्लास में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- वही अभ्यर्थी का चयन होने के बाद दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची ,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ,और मेडिकल के आधार पर चयन किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में फीस
उम्मीदवारों को सभी पदों के लिए 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में कैसे करें अप्लाई
ऐसे कैडिडेंट जो इसमें योग्यता को रखते हैं तो इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में सरकारी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।