रायबरेली मे हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि दहेज लोभियों ने शादी के डेढ़ महीने बाद ही नवविवाहिता की जान ले ली है। विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुरा मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे बंधन सिंह गांव का है। जहां मंजू जिसकी उम्र 20 साल है। उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक महिला मंजू निवासी पूरे मतऊ थाना नसीराबाद की शादी माता-पिता ने बगल के गांव में रहने वाले आकाश के साथ 16 मई 2023 को बड़े धूमधाम से करने के बाद बेटी को ससुराल विदा किया था।
लेकिन ससुराल पहुंचते ही ससुराली जन कार की मांग करने लगे जिसको लेकर बहू को ताने सुनने को पड़ते थे। लड़की ने जब अपने मां बाप से ससुराली जनों द्वारा की जा रही मांग को बताया तो लड़की के मां-बाप लड़की को दोबारा 29 मई ससुराल से विदा करा कर अपने घर ले आए। लेकिन कुछ दिन बाद रिश्तेदारों व सास ससुर की मिलने के बाद लड़की को दोबारा ससुराल भेज दिया।
लेकिन लड़की के ससुराल पहुंचते ही ससुराली जनों द्वारा लड़की के साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुए कार की मांग दोहराई जाने लगी। आज सुबह ससुराली जनों द्वारा लड़की के मां-बाप को सूचना दी गई कि आपकी बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लड़की की मौत की सूचना पाकर बदहवास माता पिता ससुराल पहुंचे मंजू की बहन प्रियंका ने पति आकाश, सास ससुर नन्द सहित 5 लोगों को नामजद करते हुए दहेज के लिए बेटी को मार कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।