Weather Update: अगले 48 घंटे में कानों में गूंजेगी बादलों के गरजने की आवाज, इन राज्यों में होगी बर्फबारी ; येलो अलर्ट जारी

Priyanka Singh
weather 2
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

नई दिल्लीः दिसंबर महीने से सर्दी का सितम शुरू हो गया है। जैसे – जैसे तारीख बढ़ती है पारा गिरता जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में शीतलहर (Cold Wave) के साथ ही कोहरा भी लोगों को खूब परेशान करेगा। हर बार 1 जनवरी के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होनी भी शुरू हो जाती है। इस समय दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में ठंड की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रखा है। देश के कई इलाकों में पिछले दिनों तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया, जिसकी वजह से लोगों को कंपकंपाने वाली ठडं महसूस हुई। वहीं, लोगों को सुबह-शाम के समय में बर्फीली हवाएं परेशान करती हुई नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरा लोगों को घर में दुबके रहने पर मजबूर कर देगी। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक के लिए घने कोहरे और धुंध का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

दिल्ली में सर्दी से लोगों का बुरा हाल

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

दिल्ली में अधिक ठंड पड़ने की वजह लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे चला गया है। तापमान में आई भारी गिरावट की वजह से लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है।

Advertisement

 

इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और ठंडे दिन की स्थिति में कमी देखने को मिल सकती है। 31 दिसंबर, 2022 से उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीतलहर की एक नई लहर शुरू होने की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ अगले 24 घंटे के अंदर अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बर्फबारी ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक, आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में ज्यादा कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे जिससे तापमान में रफ्तार के साथ गिरावट दर्ज किये जाने की उम्मीद है।

वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।

 

TAGGED:
Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।