IMD Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। कभी गर्मी कभी बारिश की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। अब ऐसा लगता है कि भारी बारिश के बाद अब मानसून जल्द ही विदाई लेने वाला है। राजधनी दिल्ली में अब बारिश की संभावना काफी कम है। इस हफ्ते के अंदर मानसून यहां से विदाई ले सकता है। फिलहाल देश के कई राज्यों में बारिश की रफ्तार कम हो रही है। देखा जाये तो इस साल चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड अंडमान और निकोबार में ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में इस हफ्ते शनिवार तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हो सकती है।
कर्नाटक में 29 और 30 सितंबर को बरसात देखने को मिल सकती है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए चेतवानी जारी कर दी है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए नारंगी और येल्लो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर को महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। 28 सितंबर तक ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 सितंबर को ठाणे में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है।
रत्नागिरी में आज यानी 28 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाके में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मुंबई और पालघर के कुछ इलाकों में बारिश दिख सकती है। 1 अक्टूबर को रत्नागिरी में हल्की बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, 30 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग – अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर को ओडिशा के कुछ हिस्सों बारिश की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा के कुछ हिस्सों में 30 सितंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है।