IMD ALERT: घरों में रहे कैद, गिरेगी बिजली-गरजेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Weather Forecast: भारत के अधिकतर इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का सितम शुरू हो गया है, जिससे हर कोई परेशान है। गर्मी से आलम यह है कि हर किसी का पसीना निकल रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में अभी भी बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है।

तापमान में लगातार गिरावट से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी हिस्सों की बात करें सूर्य की तपन से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी बढ़ती देख लोगों ने घरों में भी एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में देर रात बारिश होने से तापमान नीचे खिसक गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

इन हिस्सों में होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना के तमाम हिस्सों में गर्म लू के थपेड़े चलने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय और नागालैंड में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के तमाम इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है।

यहां बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में शुक्रवार को तापमान 44 (43.7) डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था। भुवनेश्‍वर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। कर्नाटक के गुलबर्गा में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया गया।

यहां बादलों की गरज के साथ होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों के मानें तो 9 अप्रैल तक आंधी के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में पूर्वोत्‍तर भारत के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गंगा से लगते मैदानी हिस्‍सों में कुछ सप्‍ताह पहले तक आंधी तूफान के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई थी। यहां तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App