Ragi Uttapam Recipe: सर्दियों में रागी का आटा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। रागी के आटा का तासीर गर्म होता है, इसका सेवन गर्मी के दिनों के बजाय सर्दी के दिनों में किया जाता है। सर्द के दिनों में अगर आप रोजाना रागी के आटे से डिश बनाकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर में गर्माहट बनी रहेगी और आप मौसमी बीमारी से बचे रहेंगे। रागी का आटा शुगर पसेंट के लिए भी फायदेमंद है, ऐसे में लोग रागी के आटे से केक, पेस्ट्री, रोटी, पराठा, चीला बनाकर खाते हैं।
लेकिन आज हम आपको रागी के आटे से बने उत्तपम की रेसिपी बनाने का तरीका बताएंगे। यह रेसिपी आप लंच डिनर या फिर ब्रेकफास्ट के लिए बना सकते हैं। इस उत्तपम को बनाने में आपको बहुत कम समय लगेगा। आप ऑमलेट की तरह ही बहुत कम समय में इसे तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
उत्तपम बनाने के लिए सामग्री
रागी का आटा
गाजर
सोया के पत्ते
टमाटर
प्याज
देसी घी
एक बर्तन में आपको रागी का आटा लेना है इसलिए पानी मिलाकर गाढा घोल बनाना है और इसमें आपको नमक डालकर थोड़ा बेकिंग पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करना है। बेकिंग सोडा से उत्तपम सॉप्ट और स्पंजी बनता है। अब गैस में आपको तवा रखना है। इसके बाद आप चम्मच या कटोरी की मदद से बेटर को डालना है। जब उत्तपम सुनहरा हो जाए तो इसमें आपको बारीक कटे हुए सब्जियों को डालना है, जैसे कि प्याज, टमाटर, गाजर, सोया को उत्तपम के उपर छिड़कना है अब इसे उपर से ढक दें ताकी यह भाप में अच्छे से पक जाए। दोनों तरह से आपको उत्तपम को सेंक लेना है।