नई दिल्ली- इंडिया बनाम भारत को लेकर पूरे देश में माहौल गरमाया हुआ है विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है जहां पर वह इंडिया बनाम भारत का नाम बदलने को लेकर धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं आइए आपको बताते है क्या बोल रहे है जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की इंडिया vs भारत की डिबेट मे अब नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला भी सामने आ गए है। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी या देश के पीएम में हिम्मत है तो वह देश का नाम बदलकर दिखाएं। यानी कि पूर्व सीएम अब्दुल्ला ने देश के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी को धमकी दी है उन्होंने आगे कहा संविधान में संशोधन करना इतना आसान नहीं मैं देखता हूं कि उनके साथ कौन आता है।
आगे उन्होंने कहा कि क्या इनके पास संसद में दो तिहाई बहुमत है। अगर है तो नाम बदलकर दिखाएं। देश का नाम पूरे मुल्क का नाम इतनी आसानी से कोई नहीं बदल सकता। कोई छोटी बात और मामूली बात नहीं है। अगर उनमें इतनी हिम्मत है। तो लाइए हम भी देखें कि कौन इनकी इसमें मदद करता है। जहां तक संविधान को पढ़े तो वहां शुरुआत में ही लिखा है। कि इंडिया दैत इज भारत जो कि राज्यों का संघ है।
इस विवाद की शुरुआत उस दिन हुई जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रि भोज के निमंत्रण में उनका पद प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने का लेटर सामने आया। इसके बाद विपक्ष दलों ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम से इंडिया हटाकर सिर्फ भारत को बनाए रखने की योजना बना रहे है।