नई दिल्ली: हम सभी को शाम की चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने का मन जरूर होता है। लेकिन क्योंकि कुछ देर बाद हमारे खाने का समय हो जाता है, इस वजह से शाम की भूख को हम नजरअंदाज कर देते हैं। इसे अवॉइड करने के कारण हमें गैस की परेशानी झेलनी पड़ जाती हैं। हमारी शाम की भूख को शांत करने के लिए और गैस की परेशानी से बचने के लिए, इस वक्त स्नैक्स में मखाना एक हेल्थी विकल्प है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। साथ ही जिन लोगों को अपना वजन कम करना है वह इसका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। इस लेख के जरिए हम आपको मखाने से बनने वाली एक स्वादिष्ट चाट की विधि बताने जा रहे हैं।
दही मखाना चाट में उपयोग होने वाली सामग्री-
मखाना
दही
लाल चटनी
हरी चटनी
घी
नमक
चाट मसाला
लाल मिर्च पाउडर
जीरा पाउडर
हरा धनिया
भुजिया
सेव
दही मखाना चाट बनाने की विधि –
दही मखाना चाट बनाने के लिए आपको एक पैन को गैस पर रखकर उसमें घी डाल लेना है। अब गैस ऑन करके उसे गर्म कर लें। जब वह गर्म हो जाए तब उसमें मखाना डाल कर उसे अच्छे से रोस्ट करें। मखाने को अच्छे से रोस्ट करने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब तक मखाने ठंडे हो रहे हैं, तब तक आप एक बर्तन में दही लें और उसमें कुछ दाने शक्कर के डाल दें। जिसके बाद उस दही को अच्छी तरह से फेट लें। अब ठंडे हुए क्रिस्पी मखाना को एक बर्तन में निकाल के रख लें। अब इस बर्तन में मखाने के ऊपर दही, खट्टी चटनी, मीठी चटनी, मीठी चटनी डाल दें। इसके बाद इसमें सारे मसालों को भी डाल दें जैसे चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया। अब आपकी स्वादिष्ट चाट बन कर तैयार है। इसे एक बर्तन में निकालें और आप गार्निश करने के लिए इसमें बारिक सेव, हरा धनिया और अनार के दाने डाल सकते हैं।