नई दिल्ली: हमें अपने मां-बाप और शिक्षकों द्वारा बचपन से ये बताया गया है कि दूध पीना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। दूध न केवल हमारे पेट को भरने का काम करता है बल्कि इसमें मौजूद कई तरह के पोषक तत्व हमारे शरीर को न्यूट्रिशन प्रोवाइड करते हैं। हालांकि कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं है और इससे दूर भागते हैं और कई लोग ऐसे भी हैं जो इसका सेवन गलत चीजों के साथ करते हैं। भले ही दूध के सेवन से हमें कई तरह के फायदे होते हैं लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सही चीजों के साथ नहीं किया जाए तो यह उतना ही नुकसानदेह हमारे शरीर के लिए होता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं दूध एक हेल्थी ड्रिंक है। इसके साथ हमें यह भी जानकारी होनी चाहिए कि दूध का सेवन किन चीजों के साथ ना करें जिससे हम अपने शरीर को हानि पहुंचाने से बचा पाए। इस लेख में हम आगे जिक्र करेंगे किन अहारो के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
1. फूड आइटम्स प्रोटीन वाले
कई डॉक्टर और एक्सपर्ट्स ने हमें बताया है कि दूध और प्रोटीन को कभी भी एक साथ नहीं लिया जाना चाहिए। क्योंकि ये हमारे वजन बढ़ने का कारण बन सकता है और साथ ही हमारे पेट को भी हेवी कर देता है। प्रोटीन और दूध को एक साथ लेने से हमारे शरीर में डाइजेशन और भारीपन जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। हालांकि यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपनी मसल्स को और वजन को बढ़ाना चाहते हो।
2. मछली और मांस
हमें बचपन से अपने बड़े बूढ़ों के द्वारा बताया गया है कि दूध के साथ कभी भी मांस मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मांस और मछली की तासीर गर्म होती है और दूध की तासीर वहीं ठंडी पाई जाती है। अगर दोनों का सेवन एक समय पर किया जाए इसके बाद हमारे शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है जिसके कारण हम बीमार पड़ सकते हैं। दोनों ही में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। डॉक्टर के द्वारा कई बार ये बताया गया है कि हमें दो प्रोटीन देने वाली चीजों को एक समय पर नहीं खाना चाहिए।
3. साइट्रस फूड
आप सभी को यह जानकारी होगी कि दूध को फाड़ के पनीर बनाने के लिए नींबू इत्यादि का उपयोग किया जाता है। जैसा कि हम सभी ने देखा है दूध में नींबू मिलाने के बाद दूध का क्या हाल होता है अगर ऐसे ही हम उसमें साइट्रस फूड को मिलाते हैं तो सोचिए हमारे शरीर के अंदर पेट में क्या हाल होगा इसका। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स हमेशा से यह चेतावनी देते हैं दूध के साथ हमें कभी भी साइट्रस फूड, विटामिन सी जैसी चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए।
4. दूध के साथ इन फलों का सेवन करने से बचें
दूध में फलों को मिलाकर जूस बनाने और शेक बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। हालांकि हमें यह बताया गया है कि हर तरह के फल को आप दूध में नहीं मिला सकते हैं, और साथ ही यह भी मालूम चला है कि शेक हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं दूध एक एनिमल प्रोटीन है इसी कारण इसे हमें कुछ फलों के साथ मिलाने के बाद सेवन करने में डाइजेशन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हमारे शरीर में पैदा होती है। केला और दूध हमारे शरीर के लिए सबसे घातक कॉन्बिनेशन है। इसके लगातार सेवन करने से हमारे शरीर के अंदर सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं बढ़ती रहती है। दूध के साथ हमें इन्हीं सुरक्षित फलों का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे – आम, खजूर, एवोकाडो और अंजीर हैं।