नई दिल्ली- 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य उत्तर प्रदेश में आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी। यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।
और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 80 आने वाले 2024 के चुनाव में हम जीत लेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ बड़े-बड़े नेताओं का दावा है। कि एक सीट भी विपक्ष के खाते में नहीं जाएगी इस बार 80 की 80 सिम भारतीय जनता पार्टी फिर से जीत कर केंद्र में मोदी सरकार बनाएगी।
इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया उन्होंने इंडिया गठबंधन की सारी संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचारी परिवार क्लब कहा और दावा किया कि कोई कितनी भी रणनीति बना ले अपना ले लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। और आने वाले लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सिम बीजेपी जीतने जा रही है।
इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं यह कब इधर उधर हो जाएगा। इसका किसी को कुछ पता नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि जो गठबंधन बनाया गया 2024 के लिए इसमें अभी तक प्रधानमंत्री के एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार हो गए और रोज एक उम्मीदवार बढ़ता है। अभी तक यह तय नहीं हो सका है। कि प्रधानमंत्री चेहरा कौन है तो 2024 में क्या कर पाएंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन बिल्कुल भी गंभीर नहीं समझता और ना ही इंडिया गठबंधन से कोई भारतीय जनता पार्टी की चुनौती है। अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ देश में सरकार बनाने जा रही है।