नई दिल्ली: हमारे हेल्दी शरीर के लिए विटामिन बी 12 बेहद ही जरूरी होता है। शरीर में इस विटामिन की मौजूदगी से हमारे डीएनए का निर्माण होता है साथी हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। इन सबके अलावा हमारे शरीर के कई जरूरी फंक्शन को भी रेगुलेट करता है ये विटामिन। हमारी बॉडी इस विटामिन को शरीर के अंदर बना नहीं पाती है। अपने खानपान के द्वारा शरीर में इसकी जरूरत हम पूरी करते हैं। अक्सर विटामिन बी 12 की कमी होने से हमारे शरीर में किसी भी तरह के लक्षण का पता नहीं चलता है। हमारे आपके बढ़ती उम्र के साथ इस विटामिन की कमी हमारे शरीर में होती जाती है। इसीलिए कई सारे डॉक्टर और हेलथ एक्सपर्ट्स हमे समय समय समय पर इसकी जांच कराने की सलाह देते है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में पाया गया है कि विटामिन बी 12 की कमी से हमें चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस लेख के जरिए आज हम जानेंगे कि विटामिन बी 12 की कमी से क्या-क्या लक्षण हमारे शरीर में दिखाई देते हैं।
इस तरह का लक्षण दिखता है युवाओं में
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
विटामिन बी 12 की कमी पर अमेरिका के इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल न्यूरोसाइंस एंड साइकोलॉजी की टीम ने रिसर्च किया है। इस शोध का निष्कर्ष क्यूरियस जनरल में भी छापा गया है। इस रिसर्च के शोधकर्ताओं के अनुसार 18 से 25 साल की उम्र के लोगों में चिड़चिड़ापन का बढ़ने विटामिन बी 12 की कमी का कारण भी हो सकता है। इस विटामिन की कमी होने से हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम पर भी खासा असर पड़ता है।
जानें क्या है लक्षण और सोर्सेज
पानी में घुलनशील विटामिन है विटामिन बी 12, मुख्य रूप से यह हमारे शरीर को मीट के द्वारा मिलता है। यही वजह है कि शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में इसकी कमी ज्यादा पाई जाती है। शरीर में इसकी कमी होने से हमें थकान, कमजोरी, कब्ज, भूलने की बीमारी, हाथ पैर में झुनझुनी का उठना और अवसाद जैसी लक्षण दिखाई पड़ते हैं। यह विटामिन मछली मीट,अंडा,डेयरी प्रोडक्ट्स और पशु उत्पादों में ज्यादातर पाए जाते हैं। विटामिन बी 12 के वेजीटेरियन सोर्स बिल्कुल ना के बराबर है हालांकि कुछ ऐसे वेजिटेरियन प्रोडक्ट है जिनमें यह पाए जाते हैं जैसे – लो फैट मिल्क, योगर्ट, चीज इत्यादि।