Cyclone : इस तूफ़ान से मई महीने में भारत में मचने वाली है तबाही, इतने राज्य है अलर्ट पर

Vaibhav Nariya
Cyclone Mocha
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

नई दिल्ली : इस समय पूरे देश में गर्मी का मौसम चल रहा है लेकिन देश के अधिकतम राज्यों में बारिश का माहौल बना हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो गर्मी नहीं बारिश का मौसम है। इसी के साथ मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेत मिल चुके हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक ने इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मौसम प्रणाली के 8 मई को कम दबाव के क्षेत्र में केंद्रित होने और 9 मई को चक्रवात में बदलने की अनुमान है। इसके साथ उन्होंने बताया कि इसके बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ने का आसार है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

मौसम विभाग द्वारा जानकारी बुधवार को दी गई और कहा कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी में शुरुआती संकेतों का पता चल गया है। इस वजह से मछुआरों और नाव चलाने वाले लोगों को इस क्षेत्र में नहीं घुसने की हिदायत दी गई है। आईएमडी द्वारा कहा गया है कि चक्रवात की स्थिति में इस क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Advertisement

इस चक्रवात का नाम मौजा रखने का सुझाव दिया गया है। आईएमडी के महानिदेशक ने इसके साथ यह भी बताया कि 9 मई के आसपास चक्रवाती तूफान के लिए स्थिति काफी अनुकूल बन रही है लेकिन इसकी गति और तीव्रता के बारे में बताते हुए कहा कि 7 मई को कम दबाव का क्षेत्र होने की वजह से इसकी गति निर्धारित की जा सकती है।

गौरतलब है कि इस तूफान के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए बताया कि चक्रवात के बारे में जानकारी देने का उद्देश्य मात्र मछुआरों और नव परिवहन से जुड़े लोगों को सतर्क करना है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Share this Article