नई दिल्लीः भारत में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे हर कोई परेशान होता दिख रहा है। देशभर में कोविड-19 के केस में बढ़ोतरी होने से हलचल मच गई है जिसके 24 घंटे में 529 नए मामले दर्ज किए गए है। अब देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4,093 हो गई है।
मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दो मरीज कर्नाटक और 1 गुजरात से हैं। इसके साथ ही कोविड-19 के सब वेरिएंट JN.1 KS 40 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में अब नए वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 109 हो गई थी। किस राज्य में कितने केस पाए गए, यह जानने के लिए आपको पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।
इन राज्यों में पाए गए कितने केस
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के सव वेरिएंट JN.1 के 40 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुजरात में 36, कर्नाटक 34 और गोवा में 14, महाराष्ट्र में 9, केरल में 6, राजस्थान और तमिलनाडु में 4-4 और तेलंगाना में नए वेरिएंट के 2 केस सामने आए हैं।
सब वेरिएंट के ज्यादातर मरीज फिलहाल होम हाइसोलेशन में हैं। Jn.1 सब वेरिएंट की पहली बार पहचान अगस्त में की गई थी। यह ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BA.2.86 से बना हुआ है। 2022 की शुरुआत में BA.2.86 ही कोरोना के मामलों में वृद्धि का कारण था। विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया था, क्योंकि BA.2.86 के स्पाइक प्रोटीन पर अतिरिक्त म्यूटेशन हुए थे। उसी तरह JN.1 के स्पाइक प्रोटीन में भी एक अतिरिक्त म्यूटेशन है।
8 दिसंबर को पाया गया था पहला केस
भारत में नए वेरिएंट का पहला केस 8 दिसंबर को केरल में पाया गया था। जेएन.1 वेरिएंट 41 देशों में फैल चुका है। WHO के मुताबिक, जेएन.1 सब वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले फ्रांस, सयुक्त राज्य अमेरिका सिंगापुर, कनाडा, ब्रिटेन और स्वीडन में सबसे ज्यादा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, विश्व स्तर पर मामलों में बढ़ोतरी से पता चलता है कि जेएन.1 एक ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट हैं। यह मजबूत इम्यूनिटी वालों को भी आसानी से संक्रमित कर सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में दिनों कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिससे हालात बदतर होते जा रहे हैं।