नई दिल्ली–छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई है। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वही कांग्रेस की तरफ से पूरी प्रयास किया जा रहे हैं कि एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो।
इस बीच आपको बता दे कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस समय चुनाव को लेकर एक्टिव नजर आ रही है। अभी हाल ही में राजस्थान अपने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थी। जहां पर कांग्रेस के नेता मंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। और आज छत्तीसगढ़ में वह अलग-अलग विधानसभा में जाकर जनसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी।
हम आपको बता दे कि आखिरकार इन दौरे को क्या मायने हैं और किस तरीके से आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां पर कांग्रेस अपना दम दिखा पाएगी। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी 15 साल तक प्रदेश की सत्ता में काबिज रही भाजपा के वापसी करने के लिए पूरी तरीके से बेताब है।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में रिपीट सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर यानी आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी प्रदेश का दौरा कर जनसभा एक करेंगे।
जानकारी के अनुसार बता दे आपको की छत्तीसगढ़ की भलाई में राष्ट्रीय महासचिव एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग भी लेंगे इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं।महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार है अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए बेताब है और जनसभाएं कर रही वहीं कांग्रेस भी पीछे हटने वाली नहीं है।
बता दे की एक करोड़ 94 लाख 54 000 मतदाताओं में से 97 लाख 26415 महिला मतदाता ऐसे में भारतीय कांग्रेस सरकार महिला समृद्धि सम्मेलन के जरिए मंच से बड़ी घोषणा कर सकती है।