नई दिल्ली Property On Moon: जब से भारत ने चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। तभी से लोगों के बीच में काफी जोरों से चर्चा हो रही है कि दि भारत 23 अगस्त 2023 को चांद पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 लैंडिंग करता है तो इससे क्या होगा। क्या आने वाले समय में हम वहां पर रह सकते हैं। या फिर जमीन खरीद सकते हैं। यदि खरीद भी सकते हैं तो उसकी रजिस्ट्री कैसे होगी। इन सभी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी जोरों से चर्चा हो रही है। लोग प्रथ्वी के बजाय चांद पर आथियाना बनाने की सोच रहे हैं। असल में लोगों का सवाल ये है कि क्या सचमुच में चांद पर जमीन की रजिस्ट्री हो रही है।
इसे भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट की नई टीम इंडिया से हुई इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी, जल्द कर सकते है सन्यास का ऐलान
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
जानें सचमुच में चांद पर जमीन की रजिस्ट्री हो रही?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसका जवाब हां बताया जा रहा है। बता दें LunarRegistry.com नाम की वेबसाइट चांद पर रजिस्ट्री करने का दावा कर रही है। लेकिन जब इस वेबसाइट के FAQs सेक्शन में जाकर देखेंगे तो पता चलेगा कि वहां पर साफ-साफ लिखा है कि वह चांद पर जमीन की मालिक नहीं है। इस मामले पर कंपनी का कहना है कि उनका नाम केवल रजिस्ट्री करवाना है। ना कि जमीन की सेलिंग करना है। ऐसे में देखा जाए तो ये बात लोगों की समझ नहीं आ रही है। बता दें जब आप कंपनी से रजिस्ट्री करा लेंगे तब उसके मालिकाना हक के लिए कोई भी इंटरनेशिल कोर्ट में चुनौती कर सकता है। इस हाल में कंपनी ये कह कर साइड हो जाएगी कि हम केवल रजिस्ट्री ही कराते हैं न कि जमीन बेचते हैं।
इसे भी पढ़ें- 8 साल बाद भी बजरंगी भाईजान की मुन्नी की मासूमियत बरकरार है, लेकिन हो गई ज्यादा खूबसूरत
चांद की जमीन को लेकर इंटरनेशनल- लॉ की राय
जानकारी के लिए बता दें चांद की जमीन को लेकर Outer Space Treaty 1967 के मुताबिक आंतरिक्ष से लेकर चांद या फिर बाकी ग्रहों पर किसी भी एक देश या शख्स का अधिकार नहीं हो सकता है। यदि कोई भी संस्था या शख्स इस बात को लेकर दावा करता है तो वह गलत है चांद पर किसी एक का हक कभी नहीं हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि अंतरिक्ष या फिर चांद पर अमेरिका का झंड़ा लगा हुआ है, तो बता दें Outer Space Treaty के मुताबिक चांद पर भले ही किसी देश ने झंड़ा दिया हो फिर संधि के अनुसार चांद का मालिक कोई नहीं बन सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि Outer Space Treaty की सूची में साल 2019 तक कुल 109 देश जुड चुके हैं ऐसे में सभी देशों की सूची पर हस्ताक्षर करवाएं गए हैं। जिसमें लिखा है कि चांद पर कोई देश विज्ञान से जुड़ा अपना रिसर्च का काम कर सकते हैं और उसका इस्तेमाल इंसान के विकास में कर सकता है, लेकिन उस पर कब्जा नहीं कर सकते हैं।