Amrapali Dubey Video: भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Industry) में अपना जलवा बिखर चुकी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आम्रपाली दुबे को इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस से मिलने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, एक्ट्रेस अपने फैंस को भी कभी निराश नहीं करती हैं।
आम्रपाली दुबे अक्सर अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें और रील वीडियो शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली दुबे का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी एक्टिंग की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस समय आम्रपाली दुबे के कुछ पुराने इंस्टग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो उनकी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का सीन लगता है। वीडियो में आम्रपाली ने ऑरेंज कलर की साड़ी और ब्लाउज पहने देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपनी मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। वह ट्रैक्टर पर बैठकर बीड़ी पीती नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/p/CeXxpLvl2nm/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वीडियो में आम्रपाली दुबे भोजपुरी में अपने पति निरहुआ से कहती है कि आप कहां जा रहे हो, बीड़ी पीने से क्या होता है? एक्ट्रेस आगे कहती हैं ‘जय भोजपुरी, जय मराठीl’ आम्रपाली दुबे का यह वीडियो एक फैन ने शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, दूसरे वीडियो में आम्रपाली दुल्हन का जोड़ा पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में आम्रापाली ब्राइडल लुक में उर्मिला मारतोंडकर के गाने “सबकी बारातें आई ड़ोली तू भी लाना” गाने पर अपना चेहरा मटकाती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में आम्रपाली कार के अंदर बैठकर कहीं जाती हुईं दिख रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CZePt36hNr7/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again