नई दिल्ली- देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिरकार किसकी सरकार कहां पर बनेगी इस पर लगातार सबकी नजर भी है। लेकिन इन सब के बीच दशहरे के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान हमारे आदर्श है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर हम काम करते हैं। यानी कि यह जो बयान है। मुख्यमंत्री का यह सार्वजनिक होकर पहली बार सामने आया है। और क्या कुछ उन्होंने कहा है। आइए खबर में हम नीचे विस्तार से बताते हैं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की सियासत इतनी तेज है कि हर किसी के मन में बस किसी तरह से चुनाव में अपना सिक्का जमाना है इस क्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आप सनातन धर्म को साधने का प्रयास करने लगे इस दौरान उन्होंने दशहरे के मौके पर भगवान राम को अपना आदर्श बताया उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम तो हमारे आदर्श हैं। उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को हमें मिलता है और लगातार हम सीखते रहते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यही नहीं उन्होंने और आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भूखा ना कोई इसी के तहत हम कम से कदम मिलाकर चलने का काम करते हैं, आपको बता दे की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह जो बयान है इसको लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है। अब लोग कह रहे हैं कि चुनाव करीब आने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसा बयान दे रहे हैं। इससे पहले तो अरविंद केजरीवाल ने सनातन धर्म से जुड़ा कोई बयान नहीं दिया।
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में रामलीला के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रावण दहन के पहले कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सेवा करने की बात कही यही नहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से उसे कम की ओर आगे बढ़ती है जहां पर कोई भूखा ना सोए रामलीला मैदान पर लव कुश रामलीला समिति आयोजन की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाया गया था।
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है।