नई दिल्लीः सरकार इन दिनों महिलाओं के लिए नई-नई सौगातें दे रही है, जिसका असर तरक्की के रूप में देखने को मिल रहा है। केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर महिलाओं की सहायता को आगे आ रही हैं। अगर आपके घर में कोई महिला है तो फिर किस्मत चमक गई है, क्योकि सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी में पदों पर बंपर भर्तियां निकालने जा रही है।
इसका विज्ञापन जल्द जारी किया जा सकता है। इसमें आवेदन कर महिलाएं सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार कर सकती हैं। इसमें सबसे खास बात है कि महिलाओं को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी। आवेदन करने से पहले आपको कुछ जरूरी नियम कायदों को जानना होगा, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
जानिए भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अभी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा तेजी से चल रही है। यह भर्ती यूपी सरकार की ओर से निकाली जानी हैं,जिसके पदों की बात करें तो 53,000 बताए जा रहे हैं। वैसे पदों को लेकर सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में लगातार दावा किया जा रहा है।
आंगनवाड़ी में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें आवेदन को लेकर कुछ जरूरी शर्तें त की जानी संभव माना जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर आवेदन करने के लिए महिला 12वीं पास होना जरूरी है। सहायिका के पद पर आवेदन करने के लिए 8वीं पास होना आवश्यक है।
जानिए सैलरी और उम्र
आंगनवाड़ी भर्ती में महिलाओं के लिए उम्र को लेकर भी जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा। वही महिला आवेदन कर सकेंगी, जिनकी आयु मिनिमम 21 साल से मैक्सिमम 40 साल होगी। अगर आप इस उम्र में फिट बैठती हैं तो आवेदन कर सकती हैं। सैलरी की बात करें तो कार्यकर्ताओं को हर महीना 7,000 रुपये दिए जाएंगे। सहायिकाओं की सैलरी 4,000 रुपये होना संभव मानी जा रही है।