JAC Jharkhand Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां करें चेक, लड़कियों ने मारी बाजी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

AC Jharkhand Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिल रही है। एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) के प्रमुख डॉ. अनिल कुमार महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया।

इस वर्ष माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्रों का ओवरऑल पास फीसदी 90.39 तक रहा। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 54.20 प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, 40.63 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड डिवीजन और 5.17 प्रतिशत छात्रों ने थर्ड डिवीजन से परीक्षा उत्तीर्ण की है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको परेशान होना नहीं पड़ेगा। आप आराम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

यहां चेक करें रिजल्ट

आपका बच्चा इस साल फरवरी में आयोजित हुई झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में है शामिल हुआ तो फिर रिजल्ट देखने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharhand.gov.in, jacresults.com, jac.nic.in पर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने का काम कर सकते हैं।

लड़कों से अव्वल रही लड़कियां

झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 3 लाख 78 हजार 398 विद्यार्थी सफल हुए। इसमें 1 लाख 77 हजार 849 लड़के और 2 लाख 549 लड़कियां पास हुई हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App