नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कार्यक्रम में रोजाना लाखों की संख्या में भक्त दूर-दूर से पहुंच रहे बाबा के दर्शन उन्हें देखने के लिए कतारे लग रही हैं। यहां पर देव दरबार का कार्यक्रम किया गया था। इस जब दरबार में लाखों की संख्या में भीड़ पहुंच गई कई लोग भीड़ के कारण बेहोश हो गए। तो कई भीड़ में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए है।
कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोग उत्साहित दिख रहे थे। आयोजन कर्ताओं ने जितने लोगों के एंट्री की व्यवस्था कर रखी थी। देव दरबार में उससे कई गुना ज्यादा भक्त पहुंच गए।
इस कार्यक्रम में कई महिलाएं भीड़ की वजह से बेहोश हो गई। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भीड़ बढ़ती देख आयोजन कर्ताओं ने दिव्य दरबार के बाद लोगों को घर जाकर टीवी के माध्यम से कथा सुनने के लिए आग्रह किया। वही डिपो मेट्रो स्टेशन पर इतनी भीड़ हो गई कि प्रशासन ने मेट्रो का गेट बंद कर दिया जिस वजह से मेट्रो के नीचे लंबी लाइन लग गई और वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
डीसीपी सेंट्रल अनिल यादव ने बताया कि आज बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार का आयोजन था जिसमें अत्यधिक भीड़ आ गई। गर्मी और उमस की वजह से कुछ महिलाएं और बुजुर्ग असहाय हो गए किसी तरह की भगदड़ नहीं मची है। ना ही किसी को करंट लगा सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिन्हें डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया है एक फोटो वायरल हुआ है। जिसमें महिला के खून निकल रहा है। और महिला को करंट नहीं लगा था। शांति व्यवस्था कायम है।
आयोजकों से जब हम व्यवस्था को लेकर बात करनी चाहिए तो कई बार फोन करने के बावजूद आयोजकों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी दूसरी ओर मेट्रो के गेट बंद करने को लेकर जब हमने नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से संपर्क किया तो एनएमआरसी ने कहा कि डिपो स्टेशन के अंदर अत्यधिक भीड़ हो गई थी। जिसकी वजह से भीड़ को कंट्रोल करने का रास्ता कोई नहीं था। वही मेट्रो में नारेबाजी पर एनएमआरसी ने कहा कि वीडियो की जानकारी की जा रही है। पता चलते ही मेल से जानकारी साझा करेंगे।