ITR Filing Benefits: अगर आपकी Income Tax Free है तब भी भरना चाहिए ITR, जानें 7 बड़े फायदे

कई टैक्सपेयर्स अक्सर यह मानते हैं कि ITR तभी भरना ज़रूरी है जब उनकी इनकम टैक्स योग्य स्लैब में आती हो या उन्हें टैक्स देना हो। लेकिन, यह एक गलतफहमी है। टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, ITR भरना सिर्फ एक कानूनी औपचारिकता नहीं है, बल्कि इससे कई फाइनेंशियल फायदे भी हैं जो आपकी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे समय पर रिटर्न दाखिल करना आपके भविष्य के निवेश और वित्तीय योजनाओं के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।