Kal Ka Mausam:- भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और एनसीआर (Delhi – Ncr Weather) के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं, दूसरी तरफ ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश (heavy rain Alert) ने तबाही मचा रखी है. दक्षिण में तमिलनाडु के 19 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन (IMD Weather Alert) शेयर कर बताया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे उत्तर ओडिशा–पश्चिम बंगाल तट पर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से आगामी 7 दिनों के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ओडिशा में आज, 16 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 7 दिनों के दौरान पश्चिम-मध्य भारत एवं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तथा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक वर्षा गतिविधियों के अपेक्षाकृत कमजोर बने रहने की संभावना है।

बिहार के मौसम की बात करें तो मानसून की सक्रियता बढ़ने की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इससे न सिर्फ आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, बल्कि किसानों को धान की रोपाई में भी बड़ी मदद मिली है.

Image

मौसम विभाग केंद्र, पटना के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब ‘वेल-मार्क्ड’ में तब्दील हो चुका है। इसके प्रभाव से शुक्रवार, 17 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

पटना में 17 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

पटना समेत नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, बेगूसराय और शेखपुरा में शुक्रवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के बांका और पश्चिमी चंपारण जिलों में तेज बरसात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

Image

इन जिलों में चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, सारण सहित कई जिलों में बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के कुछ जगहों पर बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

17 जुलाई को पूर्वी यूपी में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन शेयर कर बताया है कि 17 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

आंधी-तूफान और बिजली की चेतावनी

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सजती है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.