Categories
Hindi News

Petrol-Diesel Price Today: 27 मई को कितनी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत? चेक करें 1 लीटर का भाव

Petrol-Diesel Price Today: क्या आपको पता है कि भारत में इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ा हुआ चल रहा है? आखिरी 12 दिन में तीन बार इजाफा हो चुका है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बाकी चीजों पर भी महंगाई होने के बादल मंडरा रहे हैं.

इससे अब लोगों का घर का बजट भी बिगड़ना तय माना जा रहा है. बुधवार की सुबह भी पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर बने हुए हैं. अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो देर नहीं करें. हम आपको शहर-वाइज पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में बता सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

नई दिल्ली और मुंबई में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश की राजधानी नई दिल्ली में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली में आज पेट्रोल का प्राइस लगभग 102 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. जबकि डीजल का भाव 94 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों ने रोज ऑफिस आने-जाने वाले लोगों की जेब पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है.

दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल और सीएनजी दोनों महंगे होने की वजह से लोगों का ट्रांसपोर्ट बजट तेजी से बढ़ता दिख रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई देश के उन शहरों में शामिल है जहां पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा बिक रहा है. यहां पेट्रोल करीब 111.21 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया. डीजल लगभग 97.83 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता नजर आ रहा है.

इन शहरों में चेक करें प्राइस

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल करीब 99 से 100 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. यहां डीजल 88 रुपये प्रति लीटर तक में ट्रेंड करता दिख रहा है. गुरुग्राम में भी तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल के रेट 110 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है. यहां डीजल की कीमत 96 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है.

जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

जानकारों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में पनप रहे तनाव की वजह से कच्चे तेल के दाम में बंपर बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल-डीजल महंगा होता जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सप्लाई को लेकर डर बना हुआ है. इसी वजह से भारत में तेल कंपनियां लगातार कीमतों में इजाफा कर रही हैं. 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया है.