Housewife Investment Tips: गृहिणियां ₹1000 प्रति माह से कैसे शुरू करें निवेश? जानें SIP, RD और स्मार्ट टिप्स

अगर नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत की जाए, तो समय के साथ अच्छी पूंजी तैयार की जा सकती है। खासकर गृहिणियों (Housewife) के लिए हर महीने ₹1,000 का निवेश भी भविष्य में बड़ा सहारा बन सकता है। घर का बजट संभालने वाली कई महिलाएं सोचती हैं कि कम राशि से निवेश शुरू करने का कोई फायदा नहीं होगा। जबकि सच्चाई यह है कि निवेश की सबसे बड़ी ताकत रकम नहीं, बल्कि नियमितता और समय होती है। गृहिणियां हर महीने निवेश के लिए SIP या RD को चुन सकती हैं।