SBI Home Loan: घर खरीदने का सपना होगा साकार, एसबीआई दे रहा 50 लाख रुपये तक का होम लोन, जानें

भारत का प्रमुख बैंकों में गिने जाने वाला एसबीआई ग्राहकों को 7.25 की शुरुआती दरों से होम लोन प्रदान कर रहा है. आप एसबीआई से 30 वर्ष के लिए 7.25 फीसदी की ब्याज दर से 50 लाख रुपये तक का होम लोन ले सकते हैं.

SBI Home Loan: सभी लोगों की पहली पसंद होती है कि उनके पास एक अच्छा सा घर हो. घर खरीदने के लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं. अगर आप घर खरीदने के प्लान पर काम कर रहे हैं और बजट कम है, तो चिंता न करें. देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई लोगों के लिए बड़ा ऑफर दे रहा है. आप एसबीआई से होम लोन लेकर खरीदारी का सपना पूरा कर सकते हैं.

वैसे भी एसबीआई ने इस वर्ष होम लोन की ब्याज दरों में भी कटौती की है. इसलिए आपके लिए एसबीआई से होम लोन लेना पड़ेगा, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. अगर होम लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी चीजों को समझ सकते हैं.

एसबीआई से मिलेगा होम लोन

भारत का प्रमुख बैंकों में गिने जाने वाला एसबीआई ग्राहकों को 7.25 की शुरुआती दरों से होम लोन प्रदान कर रहा है. आप एसबीआई से 30 वर्ष के लिए 7.25 फीसदी की ब्याज दर से 50 लाख रुपये तक का होम लोन ले सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपकी हर महीना सैलरी कितनी होनी जरूरी है. सैलरी के हिसाब से ही आपकी ईएमआई बन सकेगी.

50 लाख के लोन को कितनी होनी चाहिए सैलरी

एसबीआई से 7.25 फीसदी की ब्याज दर 30 वर्ष के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन के लिए आपकी मंथली सैलरी मिनिमम 69000 रुपये होनी जरूरी है. इसमें आपके यहां खास ध्यान रखना पड़ेगा कि आपके नाम पर पहले से कोई अन्य लोन अकाउंट नहीं चल रहा हो. इसके साथ ही एसबीआई से 7.25 फीसदी की ब्याह दर पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने लगभग 34,500 रुपये की ईएमआई भरने की जरूरत होगी.

जानिए कौन सा बैंक दे रहा सस्ता होम लोन

जानकारी के लिए बता दें कि पैसा बाजार की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ इंडिया सबसे कम 7.10 फीसदी की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहा है.

इसके अलावा केनरा बैंक 7.15 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक 7.20 फीसदी, पंजाब एंड सिंध बैंक 7.30 प्रतिशत की शुरुआत ब्याज दर पर लोन का ऑफर दे रहा है. इतना ही नहीं अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं हुआ तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट की मांग कर सकते हैं. छूट तभी मिलेगी जब क्रेडिट स्कोर बढ़िया होगा.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation