FD Rates Update: बदलते जमाने की रफ्तार में बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) कर पैसा कमाना एक बढ़िया जरिया बनता जा रहा है. बैंक भी एफडी (FD) के जरिए ठीक-ठाक ब्याज देते हैं, जहां लोगों को बंपर पैसा कमाने का मौका मिलता है. बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) का नाम तो सुना ही होगा. बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) के रेट्स को बढ़ाने का काम किया है.

सरकार बैंक के ग्राहकों को अब अधिक ब्याज मिल सकेगा. बैंक की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों पर बढ़ोतरी कर गुड न्यूज दी है. बैंक की ओर से बढ़ाई गईं नई दरें 18 मई यानी आज से प्रभावी हो चुकी हैं.

जानिए बैंक एफडी पर कितना दे रहा ब्याज

क्या आपको पता है कि एक साल या इससे अधिक और 2 साल से कम की एफडी पर बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 6.5 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. इतना ही नहीं दो साल या इससे अधिक लेकिन तीन साल के कम की एफडी पर बैंक की ओर से 6.6 फीसदी का ब्याज प्रोवाइड कराया जा रहा है. तीन साल की एफडी करवाने पर ग्राहकों को अब 6.7 फीसदी ब्याज बैंक से मिल जाएगा.

क्या सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज

क्या आपको पता है कि बैंक ऑफ इंडिया नेदी जानकारी में बताया कि सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 फीसदी बेसिस प्वाइंट ब्याज का फायदा मिल सकेगा. लेकिन यह 6 महीने या इससे ज्यादा और तीन साल से कम की एफडी का लाभ मिल सकेगा. इस दौरान सुपर सीनियर सिटीजन को 65 बेसिस प्वाइंट अधिक का ब्याज मिल सकेगा.

इसके साथ ही तीन साल या इससे अधिक की एफडी पर बैंक अफने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 75 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिल सकेगा. इसमें सुपर सीनियर सिटीजन को 90 बेसिस प्वाइंट्स का लाभ मिलेगा.

क्या फिर चल रहा है एफडी का दौर?

मौजूदा वक्त में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी उथल-पुथल मची हुई है. इसकी वजह मिडिल ईस्ट में पनप रहा तनाव मानी जा रही है. शेयर मार्केट में भी पैसा डूबने का खतरा बना हुआ है. कारोबारी सप्ताह के पहले सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. जबकि गोल्ड मार्केट में पहले तेजी और फिर अब मौजूदा हालातों की वजह से अस्थिरता का माहौल खराब कर दिया. इधर सरकार ने गोल्ड और सिल्वर के इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाने का काम किया है. इसकी वजह से अब सोना और चांदी पर ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा.