8th Pay Commission: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? मिला ऐसा अपडेट कि हो जाएंगे खुश
देश के अलग-अलग राज्यों व शहरों में बैठकों का दौर चल रहा है, जहां विचार-विमर्श किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जून 2027 के बाद कभी भी 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू कर सकती है.
8th Pay Commission
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों (Central Employees And Pensioners) की निगाहें इन दिनों केवल 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों पर लगी हुई हैं. सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि कब तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों को लागू किया जाएगा. बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन का लाभ कब से मिलना शुरू होगा, अभी इस पर कोई भी पिक्चर साफ नहीं हो पाई है.
देश के अलग-अलग राज्यों व शहरों में बैठकों का दौर चल रहा है, जहां विचार-विमर्श किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जून 2027 के बाद कभी भी 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू कर सकती है. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है.
नए वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट
देशभर में महंगाई के बीच रसोई गैस, दूध, तेल और सब्जियों के बढ़े हुए दामों के बीच कर्मचारियों को एक राहत भरी खबर मिली है. ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉयीज फेडरेशन और नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने एक विशेष बातचीत में उस सटीक टाइमलाइन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. यहां से कर्मचारियों के अकाउंट में 8वें वेतन आयोग के तहत रिवाइज्ड सैलरी आने शुरू हो सकती है.
जानिए कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
डॉक्टर मनजीत सिंह पटेल के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा. इसके लागू होने की सबसे सटीक टाइमलाइन अप्रैल 2026 पर नज़र आ रही है. उन्होंने इस दावे के पीछे का पूरा गणित समझाया है.
केंद्र सरकार के अनुसार, अक्तूबर 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी देने का काम किया था. नवंबर 2025 में इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था. आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय भी दिया गया. नवंबर 2025 से 18 महीने का हिसाब लगाया जाए, तो यह समय अप्रैल-मई 2027 के आसपास बैठता है. डॉ. पटेल के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि आयोग अपना काम दो-तीन महीने पहले ही पूरा कर ले.
नए वित्तीय साल से तोहफा मिलने की उम्मीद
सरकार द्वारा गठित नया वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट थोड़ी पहले सौंपने का काम करता है तो वित्तीय साल 2027 से कर्मचारी की बढ़ी सैलरी का लाभ मिलना शुरू होने की उम्मीद है. आपको इसमें अधिकतम 1 या 2 महीने की देरी भी हो सकती है. अप्रैल 2027 ही इसका मुख्य क्रियान्वयन बिंदु रहने वाला है.
Write a Comment