Weather Warning – अगले 48 घंटे 15 राज्यों में भारी बारिश से मचेगी तबाही! 80 km/h की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी

Weather Warning:- देश में एक बार फिर से आगले 4 दिनों तक जोरदार बारिश शुरू होने वाली है. मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखण्ड सहित देश के 10 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलने वाली है. बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी हुई है।

Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 5 52 09 Pm
Priyanka Singh May 11, 2026 – 12:34 PM

Weather Warning:- देश में एक बार फिर से भारी बारिश (WarningHeavy Rain Alert) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश (Heavy Rainfall) को देखते हुए चेतवानी जारी कर दी गई है. 11 मई के लिए यूपी-बिहार, (Weather Forecast) दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित 10 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है. दिल्ली – एनसीआर (Delhi – NCR Weather Alert) के मौसम की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी आशंका जताई गई है. वहीं, पहाड़ी राज्यों (Monsoon Alert) के लिए भी मौसम विभाग देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है.

इसके अलावा मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है. अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बने रहने की आशंका जताई गई है. तो आईये जानते हैं कि आज देश में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और किन – किन राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आईये एक नजर डालते हैं:-

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? (Delhi – NCR Weather Update) 
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, दिल्ली में 11 मई को हल्की बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? ( UP Weather Update) 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है. मथुरा, आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में आज यानी 11 मई को तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम (Chhattisgarh Weather Update)
छत्तीसगढ़ में 11 से 14 मई के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम? (Rajasthan Weather Update)
मौसम विभाग ने कहा है कि 11-12 मई को राजस्थान के बीकानेर डिवीजन, शेखावाटी और जयपुर-भरतपुर में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही तेज बरसात भी हो सकती है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? (Bihar Today Weather Forecast) 
बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार सहित कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. आज पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? (Jharkhand Weather Update) 
झारखंड में आज यानी 11 मई को रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, बोकारो में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस दौरान
60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम (Himachal Pradesh Weather alert)
हिमाचल प्रदेश में 11 मई को मौसम विभाग ने बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है, उनमें शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और ऊना शामिल हैं. मनाली में आज अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम? (Punjab Weather Forecast)
पंजाब में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, जालंधर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है.

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम? (MP Weather Forecast)
मध्य प्रदेश में आज यानी 11 मई को भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, बालाघाट, मांडला सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, भोपाल में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

 

Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 5 52 09 Pm
About the Author

Priyanka Singh

Priyanka Singh is an experienced journalist and Chief Copy Editor at Timesbull.com with more than six years of experience in digital media. She currently leads the Entertainment, Business, and Education desks, ensuring accuracy, clarity, and editorial excellence across content. Originally from Bihar, she brings strong subject understanding to her reporting. A native of Bihar, Priyanka developed a strong foundation in journalism through her education in Mass Communication at Jaipur National University and an early internship in print media. Her career spans both print and digital platforms, with extensive coverage in education, business, astrology, and entertainment. Her strength lies in presenting trending and complex information in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Priyanka is known for delivering accurate, insightful, and engaging content.

Start a Conversation