Weather Alert: बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें

आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और माहे में 19 से 21 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. लक्षद्वीप में 19 और 20 मई को और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 19 मई को भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

Heavy Rain Alert: भारत के तमाम हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे जगह-जगह बारिश (Rain) का दौर देखने को मिल सकता है. भारत के कई इलाकों में 4 साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं, जिनकी वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में 7 दिन तक आंधी और बिजली की गरज व चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है.

दूसरी तरफ उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के निचले स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती सर्कुलेशन भी बना हुआ है. केंद्रीय असम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

इन हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पूर्व भारत में 21 मई तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. यहां 22 से 25 मई के बीच यह बढ़कर व्यापक स्तर पर पर होने की उम्मीद है. इनके अलावा असम और मेघालय में 21 से 25 मई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 25 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश में 23 और 24 मई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. असम और मेघालय में 23 से 25 मई के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 19 से 25 मई तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. यहां आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिया है.

इंटीरियर कर्नाटक में 19 मई को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 19 से 23 मई के बीच तेज हवाओं का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है.

यहां भी जमकर होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और माहे में 19 से 21 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. लक्षद्वीप में 19 और 20 मई को और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 19 मई को भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19 से 25 मई तक लगातार बारिश हो सकती है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 23 मई तक और 21 से 25 मई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 23 मई तक, बिहार में 19 से 25 मई तक और झारखंड में 20 से 25 मई तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है. इन हिस्सों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ तूफान भी आने का अलर्ट जारी कर दिया है.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation