america update: अमेरिका से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में सबसे बड़े इस्लामिक सेंटर परिसर के बाहर दो नाबालिग हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर अफरा-तफरी मचा दी. इस खौफनाक हमले में एक सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की जान चली गई.
हमलावरों ने लोगों को निशाना बनाकर बंदूक से गोली चलाई. इसके साथ ही दोनों नाबालिग हमलावरों ने पास में ही एक गली में खुद को गोली मारकर जीवन लीला खत्म कर ली. इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अमेरिकी खुफिया एजेंसी की मानें तो यह हमला स्थानीय पुलिसबल व मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर किया गया है. प्रशासन संदिग्ध हेट क्राइम मानकर जांच कर रहा है.
नमाज से पहले खूनी खेल
अंतर्राष्ट्रीय समाचार रॉयटर्स की मानें तो यह वारदात दोपहर लगभग 12 बजे से ठीक पहले हुई, जब लोग मस्जिद परिसर में मौजूद थे. अचानक गोलियों की आवाज से वहां नमाजियों और परिसर के भीतर चल रहे स्कूल के बच्चों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इस दौरान सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्र ने जानकारी दी कि तुरंत हमले के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और मस्जिद परिसर के भीतर डे-स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, किसी भी बच्चे को आंच नहीं आई है.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे मस्जिद की इमारत के बाहर तीन पुरुषों के शव मिले, जिन्हें गोलियों से भूना गया था. मृतकों में से एक मस्जिद का सुरक्षा गार्ड था. अधिकारियों ने बताया कि इस जांबाज सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर हमलावरों को मुख्य इमारत के भीतर घुसने से रोका, जिससे एक बहुत बड़ा नरसंहार होने से टल गया. जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में इस तरह की घटनाएं पहले भी देखने को मिली थीं.