AC Tips: गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बढ़ जाता है। एक तरफ इससे गर्मी से राहत मिलती है, तो दूसरी तरफ बढ़ते बिजली बिल से जेब खाली होने की चिंता भी बढ़ जाती है। हालांकि, कुछ आसान उपाय अपनाकर आप आसानी से अपने AC के बढ़ते बिजली बिल को कम कर सकते हैं।

यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे ही टिप्स शेयर कर रहे हैं। AC का बिजली बिल कम करने के उपाय AC का तापमान अक्सर लोग मानते हैं कि AC का तापमान कम रखने से बिजली की बचत होती है। लेकिन, यह सच नहीं है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मुताबिक AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट रखने से बिजली की खपत कम होती है।

यह तापमान इंसानों के लिए भी आरामदायक होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक AC में हर 1 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी (24 से 23 डिग्री तक) बिजली बिल में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। AC को पूरी रात चलाने की बजाय उसे टाइमर और स्लीप मोड के साथ इस्तेमाल करें। इससे कमरे का तापमान नियंत्रित रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इससे आपको बिजली का बिल कम करने में मदद मिल सकती है।

नियमित सर्विस

गंदे फिल्टर और वेंट के कारण एसी को कमरे को ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। बिजली की खपत कम करने के लिए आपको अपने एसी की नियमित रूप से सर्विसिंग और सफाई करवानी चाहिए। इससे आपको बिजली के बिल में बचत करने में मदद मिल सकती है।

इन्वर्टर तकनीक

एसी आमतौर पर दो तरह के होते हैं। इनमें इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी शामिल हैं। इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को एडजस्ट करता है। इससे बिजली की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे बिजली का बिल कम करने में मदद मिलती है।

दूसरी ओर, नॉन-इन्वर्टर एसी बार-बार चालू और बंद होता रहता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिल भी अधिक आता है।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *