Shani Jayanti 2026 Amavasya: शनि जयंती और अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से होगी तरक्की, मिलेगा सुख

आज के दिन वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या का यह दुर्लभ संयोग भी बन रहा है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको कुछ जरूरी चीजों का दान करना पड़ेगा. इससे आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे.

Aaj Hai Vat Savitri Vrat Daan Shani Jayanti 2026 Amavasya: क्या आपको पता है कि ज्योतिष व धार्मिक दृष्टि से देखे तो आज का दिन बहुत ही खास और पवित्र समझा जा रहा है. साल 2026 में आज के दिन वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या का यह दुर्लभ संयोग भी बन रहा है.

इस दिन अगर कोई धार्मिक नजरिए से दान-पुण्य करे तो उसे फल कई गुना बढ़कर मिलता है. इस बीच अगर आप भी आज के शुभ संयोग में दान करने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना उत्तम यानी सही रहेगा. आखिर आपको कौन से दान करने चाहिए, जिससे किस्मत अच्छी बनने के साथ-साथ फल भी मिले?

अन्न दान महत्वपूर्ण

अमावस्या का दिन हिंदू रीति-रिवाजों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन शादी के लिए अन्नदान का विशेष महत्व होता है. किसी गरीब परिवार को गेहूं, चावल या सप्तधान्य दान करने से घर में खूब बरकत होती है. मतलब किसी चीज की कोई कमी नहीं आती है.

काले तिल का भी करें दान

शनि देव के लिए काले तिल का दान बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन काले तिल का दान करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु शनि के दोष शांत होते हैं. जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.

धन का करें दान

आज के दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ पैसों या दक्षिणा का दान कर सकते हैं. दक्षिणा का दान करना भी बहुत ही शुभ माना गया है.

सुहाग की सामग्री

इसके साथ ही आज के वट सावित्री व्रत भी हैं. इसलिए शादीशुदा महिलाओं को सुहाग का सामान जैसे मेहंदी, चूड़िया, बिंदी और साड़ी का दान करना जरूरी है. इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. वैवाहिक जीवन सुखमय भी बनता है.

जल का दान

ज्येष्ठ के महीने में गर्मी पीक पर रहती है. इसमें मौसम में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य समझा जाता है. किसी मंदिर या जरूरतमंद को मिट्टी का घड़ा, पानी की बोतल या राहगीरों के लविए पानी की व्यवस्था करने से पितृ बेहद प्रसन्न रहते हैं.

मौसमी का फल दान करें

इसके साथ ही गर्मी के मौसम में आने वाले फल जैसे, तरबूज, खरबूजा, आम या ककड़ी का दान आज के दिन बहुत ही बढ़िया माना जाता है. इससे घर में सुख-समृद्धि और अन्न का भंडार भी भरे रहते हैं.

काले कपड़े करें दान

क्या आपको पता है कि शनि जयंती के अवसर पर किसी गरीब या जरूरतमंद को काले रंग के कपड़े, कंबल या इस कड़कती धूप से बचने के लिए छाते का दान करना शुभ माना गया है. इसके साथ ही यह शनिदेव की अशुभ दृष्टि से बचाता है.

FAQs: People Also Ask

Aaj Hai Vat Savitri Vrat Daan Shani Jayanti 2026 Amavasya: क्या आपको पता है कि ज्योतिष व धार्मिक दृष्टि से देखे तो आज का दिन बहुत ही खास और पवित्र समझा जा रहा है. साल 2026 में आज के दिन वट सावित्री व्रत, शनि जयंती…

इस दिन अगर कोई धार्मिक नजरिए से दान-पुण्य करे तो उसे फल कई गुना बढ़कर मिलता है. इस बीच अगर आप भी आज के शुभ संयोग में दान करने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना…

अमावस्या का दिन हिंदू रीति-रिवाजों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन शादी के लिए अन्नदान का विशेष महत्व होता है. किसी गरीब परिवार को गेहूं, चावल या सप्तधान्य दान करने से घर में खूब बरकत होती है. मतलब किसी चीज की कोई…

शनि देव के लिए काले तिल का दान बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन काले तिल का दान करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु शनि के दोष शांत होते हैं. जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.

Aaj Hai Vat Savitri Vrat Daan Shani Jayanti 2026 Amavasya: क्या आपको पता है कि ज्योतिष व धार्मिक दृष्टि से देखे तो आज का दिन बहुत ही खास और पवित्र समझा जा रहा है. साल 2026 में आज के दिन वट सावित्री व्रत, शनि जयंती…

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation