Hindi News

Post Office: पोस्ट ऑफिस से जुड़कर बुजुर्ग बनेंगे मालामाल, हर तिमाही में मिलेगी बंपर रकम

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम बहुत ही बढ़िया बनी हुई है. वैसे तो यह योजना 5 साल के लिए रहती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे आगे 3 साल...

Senior Citizen Saving Scheme: सरकार की कुछ ऐसी स्कीम्स हैं जहां बिना रिस्क के निवेश कर मोटी रकम कमा सकते हैं. देश की बड़ी संस्थाओं में शुमार पोस्ट ऑफिस () का नाम तो आपने सुना ही होगा. पोस्ट ऑफिस की ओर से कुछ खास स्कीम्स चलाई जाती हैं, जहां से लोगों को बंपर फायदा मिलता है.

पोस्ट ऑफिस (post office) की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) के बारे में तो आपने सुना ही होगा. यह एक बढ़िया विकल्प वाली स्कीम है. यह स्कीम खास तौर पर बुजुर्गों के लिए संचालित है, जिसका बंपर लाभ मिलेगा. केंद्र सरकार प्रत्येक तीन महीने में ब्याज की दरों को संशोधित करती है. मौजूदा वक्त में इस स्कीम पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है. आप कुछ ही साल में यहां से बढ़िया रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होने वाली है.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की खासियत

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम बहुत ही बढ़िया बनी हुई है. वैसे तो यह योजना 5 साल के लिए रहती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे आगे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें मैक्सिमम 30 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. कोई बुजुर्ग ऐसा करेगा तो उसे हर तिमाही में 61500 रुपये तक ब्याज के रूप में मिल सकता है.

साल में चार बार नियमित आय मिलती है. इससे यह रिटायर लोगों के लिए इनकम का अच्छा साधन भी बन जाता है. इस योजना में मिनिमम 1000 रुपये से भी निवेश किया जा सकता है. पति-पत्नी के पास अलग-अलग खाते खुलवाने का भी विकल्प होगा. ज्वाइंट अकाउंट खुलवाकर भी निवेश कर सकते हैं. इसमें हर अकाउंट की सीमा 30 लाख रुपये तक रहती है.

सीमा से ज्यादा पैसा जमा करने पर क्या लाभ

क्या आपको पता है कि पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अगर सीमा से अधिक पैसा जमा होता है तो डिपॉजिटर्स को रिटर्न अमाउंट दिया जाएगा. इसके साथ ही डाकघर बचत अकाउंट पर लागू ब्याज दर अतिरिक्त डिपॉजिट की डेट से वापस की तारीक तक मान्य रहने वाली है.

यह फायदे भी मिलेंगे

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है. सीनियर सिटीजन इनकम अधिनियम की धारा 80TTB के तहत 50,000 रुपये तक की छूट का फायदा प्राप्त कर सकते हैं. इस तरह SCSS उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सुरक्षित निवेश के साथ नियमित और भरोसेमंद आय चाहते हैं. पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी खास रहने वाली है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar