G o o g l e Preferences

चाय बना कर कभी न फेंके ये बची हुई चायपत्ती, तुरंत बनाएं ये होममेड स्क्रब, एक बार में साफ हो जाएगी टैनिंग!

Neelam Chauhaan
March 12, 2025 at 4:37 PM IST · 1 min read

Skin Care Tips: चाय तो हम सभी बनाते हैँ और बची हुई चायपत्ती का ये करते हैँ कि इसे बिना इस्तेमाल किए हुए ही फेंक देते हैँ। बिना ये सोंचे समझें और जानें हुए कि ये बहुत ही ज्यादा काम कि साबित हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे कि बची हुई चायपत्ती का कैसे इस्तेमाल करें।

दरअसल, चायपत्ती कि अगर बात करें तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैफीन, टैनिन जैसे कई सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैँ। ये डेड सेल्स को रिमूव करने के साथ त्वचा को भी डीप क्लीन करने में मदद करती है। इतना ही नहीं ये टोन को भी पहले से ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें: फेस वाश कि जगह इस्तेमाल करें इस घरेलू चीज को, पूरे दिन चमकता – दमकता रहेगा चेहरा!

चायपत्ती का इस्तेमाल करके खासतौर पर इससे स्क्रब बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। ये स्क्रब आपके स्किन में मौजूद टैनिंग को पूरी तरह से खत्म कर देगा। इससे आपकी त्वचा शाइन करने लग जाएगी।

यह भी पढ़ें: रंग खेलने के बाद होने लगती है त्वचा में समस्या, तो तुरंत लगाएं हेल्थ एक्सपेर्ट्स के द्वारा बताई गईं ये चीजें!

जान लें कि चायपत्ती से बनें स्क्रब को कैसे करें तैयार :

इसे तैयार करने के लिए आपको एक बाउल में गीली या सूखी अपने अनुसार चायपत्ती को लेना होगा। फिर इसमें शहद, दही, नींबू का रस और थोड़ा सा चावल के आटे को डाल कर अच्छे से एक साथ मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें: सिर में उड़ रहे हैँ बीच – बीच से बाल, तो मात्र इस एक चीज का करें झटपट इस्तेमाल!

अब आपको इस स्क्रब को अपने गर्दन, हाथ और चेहरे में अच्छे से लगा लेना होगा। लगभग 5 – 7 मिनट के लिए इसे लगा के छोड़ दें। फिर जब ये एक दम अच्छे से ड्राई हो जाए तो हल्के वार्म वाटर यानि कि गुनगुने पानी से से अच्छे से धोकर साफ कर लें। फिर तौलिये से पोंछने के बाद क्रीम लगा लें।

एक हफ्ते में लगभग दो बार ऐसा करना है। फर्क साफ पता चल जाएगा और ये स्किन को ग्लो करने में भी बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होगा।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES