Skip to content

RCB Vs SRH: कोहली ने रचा ऐसा इतिहास कि खूब हो रही चर्चा, जानें बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने टी-20 स्तर पर एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं. 37 वर्षीय विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक बार फिफ्टी प्लस साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए. दरअसल, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 60 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई थी.

RCB Vs SRH Update: क्वालीफाई में एंट्री करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए शुक्रवार का दिन सही नहीं, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद के सामने हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के विशाल स्कोर के सामने आरसीबी बिल्कुल बौनी नजर आई है. शुरू से ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पलड़ा भारी रहा.

इस मुकाबले में महान बल्लेबाज विराट कोहली कोई कमाल नहीं कर सके. नाकाम बल्लेबाजी की वजह से आरसीबी धराशायी नजर आई. उनके बल्ले से 11 गेंदों में कुल 15 रन ही निकल सके. छोटी पारी खेलने के बाद भी कोहली ने एक विराट रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आखिर कोहली ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे समझ सकते हैं.

कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने टी-20 स्तर पर एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. 37 वर्षीय विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक बार फिफ्टी प्लस साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए. दरअसल, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 60 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई थी.

टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का यह 211वां फिफ्टी प्लस स्टैंड था. इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया. एलेक्स हेल्स 210 फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप का हिस्सा थे. कोहली ने अब तक इस सेशन में 14 मैचों में 557 रन बना लिए हैं. वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं.

टी-20 में सबसे अधिक 50 से अधिक रनों की साझेदारी करने वाले खिलाड़ी

211 – विराट कोहली*
210 – एलेक्स हेल्स
200 – डेविड वॉर्नर
196 – बाबर आजम
191 – क्रिस गेल

सनराइजर्स हैदराबाद ने कितने रन बनाए?

जानकारी के लिए बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान (79 रन), अभिषेक शर्मा (56 रन) और हेनरिक क्लासेन (51 रन) के अर्धशतकों की मदद से शुकवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation