Skip to content

Railway Job: रेलवे में 10वीं पास को बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी, इस तारीख तक करें आवेदन

रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बढ़िया न्यूज़ साबित होने जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर डिवीजन ने 10वीं पास युवाओं के लिए अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Railway Apprentice Recruitment 2026: भारत में अधिकतर पढ़े-लिखे युवाओं की मंशा रेलवे में नौकरी की होती है. इसकी वजह से रेलवे की नौकरी को सामाजिक दृष्टि से मान और सम्मान वाला माना जाता है. रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बढ़िया न्यूज़ साबित होने जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर डिवीजन ने 10वीं पास युवाओं के लिए अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

रेलवे ने 1079 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. भर्ती बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. आप शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

आवेदन की आखिरी तारीख चेक करें?

रेलवे में पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 19 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया चल रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून 2026 निर्धारित की गई है. रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार नेशनल अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भरने का काम कर सकते हैं, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

योग्यता और उम्र सीमा?

रेलवे में आवेदन करने के लिए युवाओं का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई का प्रमाण पत्र होना जरूरी है. इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माने गए हैं.

वहीं, आवेदन की उम्र सीमा 115 साल से 24 साल के बीच होना चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. ओबीसी वर्ग को 3 साल एससी एसटी को 5 साल और दिव्यांग या पूर्व सैनिकों को 10 साल की छूट दी जा रही है.

किस आधार पर होगा चयन?

रेलवे की इस भर्ती की विशेषता यह है कि चयनित होने के लिए उम्मीदवार को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना पड़ेगा. उम्मीदवारों का चयन सीधे तौर पर मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाना है. यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा और आईटीआई में मिले नंबरों के औसत के आधार पर बन सकेगी. अगर किन्हीं दो कैंडिडेट्स के नंबर एक-समान होते हैं तो ज्यादा उम्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता देने का काम किया जाएगा.

कितनी होगी सैलरी?

भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग पर भी रखा जाएगा. ट्रेनिंग के पर केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, हर महीने एक तय स्टाइपेंड सैलरी दी जाएगी. फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को नागपुर डिवीजन या मोतीबाग वर्कशॉप में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा.

उम्मीदवार किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in को समय-समय पर चेक करते रहें, जिससे मेरिट लिस्ट का पता चलेगा.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation