IPL 2026: क्रिस गेल का अनोखा रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, 7 छक्के लगाते ही हासिल करेंगे यह उपलब्धि
आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड है. रिकॉर्ड भी ऐसा जो किसी मिसाल की तरह है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी अब बस कुछ ही कदम दूर हैं. आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है जिसे वैभव सूर्यवंशी तोड़ने जा रहे हैं.
Vaibhav Suryavanshi
IPL 2026 Update: आईपीएल 2026 (ipl 2026) का जोश और जुनून लगातार बढ़ा हुआ चल रहा है, जिसका प्वाइंट टेबल हर किसी को चौंका रहा है. कभी कोई टीम प्वाइंट टेबल में आगे बढ़ती है तो कभी कोई पीछे हो जाती है. हालांकि, कुछ टीमों का प्लेऑफ से पत्ता कट गया है, लेकिन उनके लीग मैच अभी बकाया हैं. दूसरी तरफ इस आईपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने का काम किया है.
आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड है. रिकॉर्ड भी ऐसा जो किसी मिसाल की तरह है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी अब बस कुछ ही कदम दूर हैं. आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है जिसे वैभव सूर्यवंशी तोड़ने जा रहे हैं.
क्रिस गेल ने बना रखा यह अनोखा रिकॉर्ड
विस्फोटक बल्लेबाज के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज भी मिल के पत्थर की तरह साबित हो रहे हैं. बढ़िया बल्लेबजी की बदौलत उन्हें आईपीएल में अच्छी सफलता मिली है. आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें सिक्सर किंग और यूनिवर्स बॉस के रूप में मशहूर हुए हैं.
क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे. किसी भी आईपीएल सीजन में किसी एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं जो रिकॉर्ड में अभी तक दर्ज हैं. लेकिन वैभव सूर्यवंशी अब इस रिकॉर्ड के करीब नजर आते हैं.
सिर्फ इतने छक्के दूर वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी अब जल्द ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. एक सीजन में क्रिसे के नाम सर्वाधिक 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो वैभव सूर्यवंशी कुल 7 कदम दूर हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक इस आईपीएल में 13 मैच खेलेकर 53 छक्के लगाए हैं.
राजस्थान रॉयल्स का एक मैच लीग बचे होने के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का रास्ता बचा हुआ है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के जड़े तो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 15 साल की उम्र की उम्र में यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे.
वैभव के नाम यह रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 53 छक्के के साथ किसी एक सीजन में पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. दुनियाभर के बल्लेबाजों में वे दूसरे नंबर पर आते हैं. जबकि एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्कों के मामले में आंद्रे रसेल तीसरे नंबर पर हैं. केकेआर की ओर से खेलते हुए इस ऑलराउंडर ने 2019 में 52 छक्के लगाए थे. चौथे स्थान पर एक बार फिर क्रिस गेल हैं. 2013 में क्रिस गेल ने 51 छक्के लगाए थे.
Write a Comment