PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) बहुत ही खास है, जो कृषकों को आर्थिक उन्नति व प्रगति प्रदान करती है. केंद्र सरकार (central government) अभी तक इस योजना के अंतर्गत 2,000 रुपये की 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. योजना से जुड़े सभी किसानों को अब 23वीं किस्त (23rd installment) का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से है. लेकिन अगली किस्त का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा जो सभी शर्तों को पूरा करेंगे.

अगर जरूरी काम नहीं करवाए तो फिर किस्त की राशि से वंचित रह जाएंगे. इसलिए किस्त जारी होने से पहले कुछ जरूरी कार्यों को पूरा कर लें, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. अगली किस्त कब आएगी, अभी तारीख का ऐलान आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है.

अपात्रों के काटे जा रहे नाम

पीएम किसान योजना से जुड़े अपात्र किसानों के नाम काट दिए गए हैं. बिहार में योजना से जुड़े करीब 2.45 लाख किसानों के नाम हटाए गए हैं. उत्तर प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लगभग 16 लाख नाम हटाए गए हैं. नाम हटाने की वजह भी चेक कर सकते हैं.

जानिए किसानों के क्यों हटे नाम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के नाम कटे हैं जो योजना के लिए संदिग्ध थे. बिहार में जांच में पता चला कि एक ही परिवार में दो लोग पीएम किसान का पैसा ले रहे थे. इस वजह से भी नाम हटाए गए हैं. कुछ अपात्र थे लेकिन गलत डॉक्यूमेंट की मदद से आवेदन किया था, जिनके नाम हटाए गए हैं.

क्या लिस्ट से आपका नाम भी गायब है?

क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना से आपका भी नाम कट गया? यह आसानी से चेक कर सकते हैं.

इस काम के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना पड़ेगा.

इसके बाद यहां पर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करना होगा.

फिर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी दूसरी चीजें भरनी होंगी.

फिर ‘Get Report’ वाले बटन पर क्लिक करना होगा.

फिर यहां आपके गांव की पूरी लिस्ट दिख जाती है.

फिर पता चल जाएगा कि आपका नाम कट गया है या लिस्ट में है.