IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League) पर इन दिनों सभी की निगाहें गड़ी हैं. प्लेऑफ में किस टीम की एंट्री होगी, अभी पूरी तरह से पिक्चर साफ नहीं है. दूसरी ओर आईपीएल के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम (indian cricket team) अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच को लेकर बीसीसीआई ने अभी से मंथन करना शुरू कर दिया है.
आईपीएल में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अनुभव के साथ खेल रहे हैं. ऐसी स्थिति में बीसीसीआई को भी बड़ा फैसला लेना है. उम्मीद है कि अगले सप्ताह बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. अगर ऐलान किया गया तो क्या पुराने दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी की संभावना है? इससे संबंधित रिपोर्ट आप चेक कर सकते हैं।
इस बात को लेकर चिंता में बीसीसीआई
नई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अभी तूफानी गेंदबाजों का एक समूह तैयार करना चाहता है. इसके लिए अगले 5 से 8 दिन के भीतर एक बैठक होने की उम्मीद है. यहां तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी फैसला होना है.
मोहम्मद शमी का क्या होगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भी बड़ा फैसला होने की उम्मीद है. शमी को अभी मौका नहीं मिलने वाला है. फिलहाल टीम इंडिया के चयनकर्ता युवा तेज गेंदबाज को ही मौका देने पर विचार कर रहे हैं. वो भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला कर सकते हैं.
क्या बुमराह पर लटकी तलवार
बीसीसीआई की बैठक के दौरान फैसले लेंगे कि उन्हें जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका देना है या नहीं. बीसीसीआई की मर्जी है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट की मुख्य टीम ही मैदान पर खेलती नजर आए.
इन गेंदबाजों पर नजर
बीसीसीआई की नजरें ऐसे तीन खिलाड़ियों पर हैं जो भविष्य की नींव रख सकते हैं. फिलहाल गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज को इंडिया ए से आगे मौका देने के बारे में सोच रहा है. वहीं आकिब नबी को अब इंडिया ए के लिए मौका हो सकता है. इससे वो इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार रहें.