Hindi News

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए अगली किस्त की तारीख कंफर्म! जल्द कराएं यह काम

केंद्र सरकार जल्द ही 2,000 रुपये की 23वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है. चर्चा है कि सरकार जून के आखिरी सप्ताह तक 2,000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर करेगी....

: पीएम किसान सम्मान निधि योजना बहुत ही खास है, जिसके तहत सरकार सालाना 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये तक ट्रांसफर करती है. अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लिंक है तो फिर आगामी किस्त का भी इंतजार खत्म होने जा रहा है.

केंद्र सरकार जल्द ही 2,000 रुपये की 23वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है. चर्चा है कि सरकार जून के आखिरी सप्ताह तक 2,000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर करेगी. अगर आप भी अगली किस्त का फायदा लेना चाहते हैं तो पहले कुछ जरूरी काम कराने होंगे. जरूर काम नहीं कराने पर किस्त का पैसा लटक जाएगा, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, अभी किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है.

किसान जल्द कराएं यह काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का फायदा लेना चाहते हैं तो पहले कुछ जरूरी काम कराने पड़ेंगे. इसमें आपको आधार लिंकिंग का काम करना पड़ेगा. इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर कराने की जरूरत पड़ेगी. यह योजना के लिए जरूरी है. आपने यह काम नहीं कराया तो फिर किस्त का पैसा लटक जाएगा. जो किसानों के लिए एक बड़ा झटका होगा.

केवाईसी भी जरूरी

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो दूसरा काम ई-केवाईसी का कराना पड़ेगा. सरकार केवाईसी कराकर यह जांच करती है कि लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी कराने का काम करा सकते हैं. इसके अलावा आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी यह काम करा सकते हैं.

ये काम भी जरूर

किसान योजना का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन का काम भी समय रहते करवा सकते हैं. इसमें आपकी खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है. अगर किसी वजह से यह काम नहीं कराया तो फिर किस्त का पैसा लटक जाएगा.

कितने किसानों को मिलेगा लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का फायदा भी लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलने की संभावना है. इससे पहले 13 मार्च 2026 को सरकार ने 2,000 रुपये की 22वीं किस्त ट्रांसफर की थी. इस योजना का आगाज साल 2019 में किया गया था. प्रत्येक किस्त का अंतराल 4 महीने होता है।सरकार का मकसद किसानों को खाद-बीज की उधारी से बचाना है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar