Paytm Launches Pocket Money: बच्चे बिना अकाउंट से भी कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट, पेटीएम ने उठाया यह बड़ा कदम
देशभर में टीनएजर्स हर दिन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज मेट्रो किराया, कैब बुकिंग और स्कूल-कॉलेज की कैंटीन जैसे कार्यों में लगातार डिजिटल पेमेंट का क्रेज बढ़ता जा रहा है. वर्तमान में कई बच्चे इन खर्चों के लिए पूरी तरह पैरेंट्स या कैश पर निर्भर हैं.
Payment Upi
Paytm Launches Pocket Money: देशभर में डिजिटलाइजेशन का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. चाय स्टॉल से लेकर किसी मॉल या फिर वाहनों का किराया देने तक लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. देश का बड़ा वर्ग तो कैश रखने के कल्चर को ही खत्म कर लिया है. क्या आपको पता है कि स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी रोजमर्रा खर्च के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं.
वे भी कैश रखना सही नहीं समझ रहे हैं. इन सभी चीजों को देखते हुए डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम ने पेटीएम पॉकेट मनी फीचर की लॉन्चिंग की है. इस फीचर के जरिए वे बच्चे भी पेमेंट्स कर सकेंगे जिनका बैंक में खाता नहीं है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भेजे गए एक बयान में पेटीएम ने कहा कि इस नई सर्विस के साथ टीनएजर्स खुद से यूपीआई पेमेंट्स करने का काम कर सकते हैं.
ब़ढ़ रहा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का क्रेज
देशभर में टीनएजर्स हर दिन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज मेट्रो किराया, कैब बुकिंग और स्कूल-कॉलेज की कैंटीन जैसे कार्यों में लगातार डिजिटल पेमेंट का क्रेज बढ़ता जा रहा है. वर्तमान में कई बच्चे इन खर्चों के लिए पूरी तरह पैरेंट्स या कैश पर निर्भर हैं. ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ के जरिए बच्चों को एक बढ़िया पर सिक्योर माध्यम मिल जाएगा. इससे परिवारों में छोटी उम्र से ही जिम्मेदार वित्तीय आदतें विकसित करने में सहायता मिल सकेगी.
नहीं पड़ेगी ओटीपी मांगने की जरूरत
क्या आपको पता है कि इस फीचर के सक्रिय होने के बाद टीनेजर्स अपने खुद फोन में पेटीएम ऐप का इस्तेमाल करके ऑनलाइन ऑफलाइन मर्चेंट्स को सुरक्षित यूपीआई पेमेंट करने का काम कर सकेंगे. इसके लिए अब उन्हें पेमेंट करते समय पैरेंट्स से ओटीपी मांगने, उनका फोन उधार लेने या पैरेंट्स को व्हाट्स्एप पर क्यूआर कोड भेजने की कोई आवश्यकता नहीं होगी.
फीचर कैसे कर सकेगा काम?
पेरेंट्स को अपने पेटीएम खाते से अपने बच्चों को एक्सेस देने की जरूरत पड़ेगी. फीचर पूरी तरह सेट होने के बाद लगभग 30 मिनट के दौरान सिर्फ 500 रुपये का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. फिर 24 घंटे के लिए 5000 रुपये के ट्रांजैक्शन की लिमिट भी निर्धारित की गई है. इस फीचर का गलत इस्तेमाल नहीं हो. पेटीएम ने इसमें एक ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा 5000 रुपये तय कर रखी है.
कैसे करें सेटअप?
पेटीएम पॉकेट मनी शुरू करना चाहते हैं तो सरल तरीका है.
फिर Paytm ऐप खोलें। To Mobile/Contact विकल्प पर जाना होगा.
इसके बाद पॉकेट मनी पर टैप करना होगा.
फिर जिस व्यक्ति के लिए फीचर शुरू करना है, उसका कॉन्टैक्ट चुनना होगा.
फिर अब UPI QR कोड स्कैन करें या UPI ID दर्ज करनी पड़ेगी.
फिर जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा करना पड़ेगा.
इसके बाद अपना बैंक अकाउंट चुनना होगा.
फिर Paytm UPI PIN डालें और आखिर में मंथली लिमिट सेट करनी पड़ेगी.
फिर व्यक्ति को पॉकेट मनी भेजी जा रही है, उसे इनविटेशन एक्सेप्ट कराना पड़ेगा.
इसके बाद अगर ऐप में पॉकेट मनी विकल्प नहीं दिख रहा है तो Paytm ऐप को नए वर्जन में अपडेट कराने की जरूत पड़ेगी.
Write a Comment